पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के मतदान में अब मात्र 1 दिन का समय रह गया है। इस साल वोटर स्लीप विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता नहीं बल्कि BLO को पहुंचाना था। क्या अभी तक आपका BLO वोटर स्लीप देकर न गया है और न ही उससे संपर्क कर पा रहे हैं?
क्या आपको डर लग रहा है कि SIR की इतनी लंबी-चौड़ी प्रक्रिया के बाद वोटर लिस्ट में नाम होने के बावजूद आप अपने मतधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे? तो चिंता करने की जरूरत नहीं है।
अगर आपको अपना पार्ट नंबर, सीरियल नंबर या फिर पोलिंग बूथ नंबर के बारे में पता नहीं है तो चुनाव आयोग ने इसके लिए आसान उपाय बताएं हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक ECINET ऐप और मोबाइल फोन पर मैसेज के जरिए आप वोटर लिस्ट से जुड़ी सारी जानकारियों का पता लगा सकते हैं।
Read Also | भीषण गर्मी में मतदान करने जाते समय इन बातों का जरूर रखें ख्याल, नहीं पड़ेंगे बीमार
क्या बिना वोटर स्लीप के कर सकते हैं मतदान?
एई समय से हुई खास बातचीत में एडिशनल चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर अरिंदम नियोगी ने बताया कि मतदान के लिए वोटर स्लीप का होना अनिवार्य नहीं है। जिला प्रशासन के अधिकारियों का भी कहना है कि अगर वोटर स्लीप नहीं हुआ तो मतदान नहीं किया जा सकेगा, ऐसा बिल्कुल नहीं है।
ECINET ऐप के माध्यम से
- सबसे पहले प्ले स्टोर या iOS ऐप से ECINET ऐप को डाउनलोड करें।
- यहां Search Your Name in Voter List विकल्प पर जाएं।
- इस विकल्प पर जाते ही EPIC नंबर अथवा मोबाइल नंबर की मदद से नाम ढूंढने का विकल्प दिया जाएगा।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दाखिल करते ही मोबाइल पर OTP आएगा।
- निर्धारित जगह पर OTP डालते ही सारी जानकारियां आपके सामने आ जाएंगी।
- यहां आपको अपना EPIC नंबर, वोटर का नाम, मतदान केंद्र, पार्ट नंबर, सीरियल नंबर इत्यादि जानकारियां मिलेगी।
Read Also | बंगाल चुनाव दूसरे चरण के वोटर हैं पर अभी तक नहीं मिला वोटर कार्ड? जानिए क्या हैं पहचान पत्र के अन्य विकल्प
मोबाइल पर मैसेज के जरिए
रजिस्टर्ड मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर ECI (वोटर कार्ड नंबर) को 1950 नंबर पर भेजे।
इसके बाद ही मोबाइल के मैसेज बॉक्स में वोटर का नाम, केंद्र का नाम, पार्ट और सीरियल नंबर आ जाएगा।