🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

भट्टी बना देश का हर कोना, दुनिया के सबसे गर्म 100 शहरों में भारत से 91 शहर, देखिए पूरी List

अभी अप्रैल का अंतिम सप्ताह चल रहा है और इसी समय देश में कई शहरों का पारा 40° सेल्सियस के पार चला गया है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक देश में लू और हिटवेव की चेतावनी जारी की है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 27, 2026 20:24 IST

अप्रैल के अंत में प्रचंड गर्मी ने देश के हर कोने में लोगों की नींदे उड़ा दी है। मई का पूरा महीना कैसे बीतेगा इसे सोच-सोच कर ही लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। अभी अप्रैल का अंतिम सप्ताह चल रहा है और इसी समय देश में कई शहरों का पारा 40 सेल्सियस के पार चला गया है।

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक देश में लू और हिटवेव की चेतावनी जारी की है। AQI.in की रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त देश का सबसे गर्म शहर उत्तर प्रदेश का बांदा है जहां तापमान 42 सेल्सियस पर पहुंच गयी है।

उत्तर प्रदेश के साथ ही कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र , तेलंगाना, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, आंध्र प्रदेश आदि से भी शहर शामिल हैं।

क्या कहता है मौसम विभाग?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी भारत में हीटवेव का असर मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों पर पड़ रहा है। इन राज्यों के कई जिले में तापमान काफी ऊपर जा चुका है और दोपहर के समय भट्ठी जैसी तपन महसूस हो रही है।

विशेषज्ञों ने खासतौर पर दोपहर के समय बहुत जरूरी नहीं होने पर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। इसके साथ गर्मी से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी, ओआरएस व फलों का जूस पीने की सलाह दी गयी है।

दुनिया के सबसे गर्म शहरों में 91 भारत से

27 अप्रैल 2026 की शाम को 7.48 बजे AQI.in की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दुनिया भर के 100 सबसे अधिक गर्म शहरों में भारत से 91 शहर शामिल हैं। इनमें भारत का सबसे अधिक गर्म शहर उत्तर प्रदेश का बांदा बताया जाता है जहां तापमान 42 सेल्सियस पर पहुंच चुका है।

वहीं दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों की सूची में 100वें नंबर पर हरियाणा का चरखी दादरी मौजूद है जहां का तापमान 39 सेल्सियस बताया गया है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली का तापमान 39 सेल्सियस बताया जाता है।

भारत के 10 सबसे गर्म शहर

बांदा, उत्तर प्रदेश - 42 सेल्सियस

अकोला, महाराष्ट्र - 41 सेल्सियस

अमरावती, महाराष्ट्र - 41 सेल्सियस

गुलबर्गा, कर्नाटक - 41 सेल्सियस

कालाबुरागी, कर्नाटक - 41 सेल्सियस

यवतमल, महाराष्ट्र - 41 सेल्सियस

ओरछा, मध्य प्रदेश - 41 सेल्सियस

फलोदी, राजस्थान - 41 सेल्सियस

झांसी, उत्तर प्रदेश - 41 सेल्सियस

भुस्वाल, महाराष्ट्र - 40 सेल्सियस

Articles you may like: