अहमदाबादःगुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। बापूनगर एक्सटेंशन के संजय नगर स्थित छपरा एक्सटेंशन में एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेट की टीम को आनन-फानन में रवाना किया गया ताकि जल्द से जल्द आग पर काबू पाया जा सके। हादसे में अब तक किसी के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।
आसमान में छाया काला धुआं आग इतनी भीषण है कि काले धुएं के गुबार काफी दूर से ही देखा जा सकता है। इससे आप अंदाजा लगा सकते होंगे कि हादसा कितना भीषण है। इस वक्त दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। यह हादसा कैसे हुआ इसको लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आग बुझाने का काम जारी चीफ फायर ऑफिसर मिहिर राणा ने कहा कि बापूनगर इलाके में प्लास्टिक पेलेट्स बनाने वाली एक कंपनी है, जहां हमें आग लगने की सूचना मिली। गोमतीपुर फायर स्टेशन से गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। अहमदाबाद के DCP (जोन-5) जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं। हमें आज सुबह 9 बजे जानकारी मिली थी, और तब से ही आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।