🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण को लेकर आयोग ने कसी कमर, डायमंड हार्बर पर गड़ी सख्त निगाहें

पिछले दिनों दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर विधानसभा केंद्र के विभिन्न इलाकों में मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप सामने आया। इसके बाद ही चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है।

By Debdeep Chakraborty, Moumita Bhattacharya

Apr 26, 2026 14:02 IST

छिटपुट घटनाओं को अगर छोड़ दिया जाए तो बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला चरण मुख्य रूप से शांतिपूर्ण तरीके से ही संपन्न हो चुका है। अब चुनाव आयोग दूसरे चरण के चुनाव पर अपनी नजरें गड़ाए बैठा है।

पिछले दिनों दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर विधानसभा केंद्र के विभिन्न इलाकों में मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप सामने आया। इसके बाद ही चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है।

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वह दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर विधानसभा केंद्र का है। इस वीडियो में मोटर साइकिल पर सवार कुछ लोगों को इलाके के विभिन्न लोगों को धमकाते हुए देखे जाने का आरोप लगाया गया।

Read Also | दीदी मुझसे गुस्सा हैं...अमित शाह ने ममता बनर्जी के बारे में क्यों कहा ऐसा?

बताया जाता है कि इस आरोप के सामने आते ही चुनाव आयोग तुरंत हरकत में आ गयी और डायमंड हार्बर थाना में एक शिकायत दर्ज करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। इसके साथ ही आयोग यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

गौरतलब है कि दूसरे चरण के चुनाव में कोलकाता, दोनों 24 परगना समेत कुल 142 विधानसभा केंद्रों में चुनाव होने हैं। उससे पहले तैयारियों के बारे में पूरा जायजा लेने के लिए रविवार को चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण बैठक की। बताया जाता है कि कोलकाता से सटे तीन जिलों को लेकर एक संयुक्त बैठक धनधान्य ऑडिटोरियम में हुई।

इस बैठक में कोलकाता पुलिस कमिश्नर, डीईओ कोलकाता उत्तर, डीईओ कोलकाता दक्षिण, डीईओ दक्षिण 24 परगना, कोलकाता के सभी पर्यवेक्षक (साधारण, पुलिस और व्यय), जिला फोर्स कन्वेनर, कंपनी कमांडर और कोलकाता के सभी रिटर्निंग ऑफिसर (RO) मौजूद थे।

Read Also | जंगीपुर के स्ट्रॉन्ग रुम में देर रात को बंद हुआ CCTV कैमरा तो विधायक ने लगाया षड्यंत्र का आरोप

वहीं दूसरी ओर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मनोज कुमार अग्रवाल दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप विधानसभा केंद्र जाने वाले हैं। वहां भी चुनाव से जुड़े अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद CEO पूर्व बर्धमान जिले के कटवा भी जाने वाले हैं जहां वह चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियों का जायजा लेंगे।

Articles you may like: