नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका के जाफरपुर कला इलाके में देर रात फायरिंग मामले में चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में पोस्टेड एक हेड कांस्टेबल ने फायरिंग की, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले पर चुप है। किस अवस्था में पुलिसकर्मी ने गोली चलाई, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। सूत्रों के मुताबिक, हेड कांस्टेबल फरार है, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
द्वारका के आउटर इलाके जाफरपुर कला में कल रात दो बजे करीब स्पेशल सेल में तैनात हैंड कांस्टेबल नीरज ने गोली चलाई जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई, एक घायल हुआ। पुलिस के मुताबिक, हेड कांस्टेबल नीरज का घर जाफरपुर कला की मेन रोड पर है, इसी दौरान अंदर कॉलोनी में कुछ मजदूर रहते हैं।
मजदूर पार्टी कर रहे थे और शराब के नशे में थे, शोर शराबे को लेकर बहसबाजी हुई और हेड कांस्टेबल ने गोली चला दी। क्या कांस्टेबल भी शराब के नशे में था इस फैक्ट की जांच की जा रही है, आरोपी कांस्टेबल फरार है उसकी तलाश की जा रही है, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बॉडी का पोस्टमोर्टम करवाकर बॉडी परिवार को हैंडओवर कर दिया जाएगी।
हालही में दिल्ली के करोल बाग में चली थीं गोलियां
हालही में दिल्ली के करोल बाग में भी फायरिंग की घटना सामने आई थी। फायरिंग में एक शख्स के घायल होने की बात सामने आई थी। घटना आधी रात में 2:30 से 3 बजे के बीच हुई। पुलिस ने घटनास्थल से 2 खाली कारतूस और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया था।
इसके अलावा एक खबर ये भी थी कि दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को हत्या में कथित संलिप्तता और अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस घटना पर डीसीपी आकांक्षा यादव का भी बयान सामने आया है।