🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंगाल के विकास और महिलाओं को सुरक्षा दिलाने का एकमात्र उपाय है 'डबल इंजन' की सरकार : मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने कहा कि राज्य में केंद्र सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को लागू करने की बेहद जरूरत है। बंगाल में जरूरतमंदों को 5 लाख रुपए तक की मुफ्त चिकित्सा की जरूरत है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 26, 2026 15:34 IST

भाजपा सांसद और स्टारक प्रचार मनोज तिवारी ने हुगली में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समय खत्म होने वाला है। अपनी सभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंदों के स्वास्थ्य आदि मुद्दों को उठाया।

उन्होंने खासतौर पर कहा कि राज्य में केंद्र सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को लागू करने की बेहद जरूरत है। बंगाल में जरूरतमंदों को 5 लाख रुपए तक की मुफ्त चिकित्सा की जरूरत है। जो केंद्र सरकार की आयुषमान भारत परियोजना से मिलेगी जिसे तृणमूल ने लागू करने से इनकार कर दिया है।

Read Also | चुनाव से ठीक पहले हुमायूं कबीर की पार्टी छोड़ TMC में शामिल हुए उलुबेड़िया दक्षिण सीट से उम्मीदवार

तृणमूल पर सीधा हमला बोलते हुए, 'दुष्कर्मियों का साथ देने वाली' पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में जब एक ही पार्टी की सरकार होगी तब 'डबल इंजन' की सरकार बंगाल में निश्चित रूप से विकास करेगी। भाजपा नेता ने कहा कि अब ममता (बनर्जी) और तृणमूल का समय खत्म हो चुका है। बंगाल के लोगों ने फैसला ले लिया है। हम दिखाएंगे कि वास्तविक विकास कैसा दिखता है जब बंगाल में 'डबल इंजन' की सरकार होगी।

गौरतलब है कि राज्य में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा जिसके लिए प्रचार अभियान कल (सोमवार) शाम को 5 बजे के बाद खत्म हो जाएगा। पश्चिम बंगाल समेत सभी 5 राज्यों में मतगणना 4 मई को एक साथ होगी।

Articles you may like: