🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

राजस्थान रॉयल्स को दोहरा झटका : हार के साथ वैभव सूर्यवंशी की चोट से बढ़ी चिंता

बाउंड्री पर फील्डिंग करते समय वैभव सूर्यवंशी के साथ हुआ हादसा, मेडिकल टीम ने दी तुरंत सहायता।

By शिखा सिंह

Apr 26, 2026 14:12 IST

जयपुर : शनिवार को क्रिकेट प्रेमियों ने एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखा। वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी के दम पर 228 रन बनाने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा। 37 गेंदों पर 103 रनों की शानदार पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

लेकिन मैच हारने से ज्यादा चिंता एक दूसरी बात को लेकर बढ़ गई। फील्डिंग के दौरान बाउंड्री लाइन के पास वैभव अचानक अपने पैर को पकड़कर बैठ गया। उसके चेहरे पर दर्द साफ झलक रहा था। बाद में टीम के मेडिकल स्टाफ और अन्य सदस्यों के कंधों के सहारे उसे मैदान से बाहर ले जाया गया। क्या वैभव को गंभीर चोट लगी है? इस पर विक्रम राठौर ने प्रतिक्रिया दी।

चोट कैसे लगी?

राजस्थान रॉयल्स की फील्डिंग के दौरान चौथे ओवर में यह घटना हुई। बाउंड्री की ओर जा रही गेंद को पकड़ने के लिए वैभव दौड़ रहा था। तभी वह अचानक रुक गया और अपने हैमस्ट्रिंग को हाथ से पकड़ लिया। इसके बाद वह मैदान पर ही बैठ गया। 15 साल के इस खिलाड़ी की असहजता साफ दिखाई दे रही थी।

टीम के मेडिकल स्टाफ और फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद वैभव को उनके सहारे ही मैदान से बाहर ले जाया गया। उस समय ऐसा लग रहा था कि उसकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया है या फिर गंभीर मांसपेशीय ऐंठन हुई है। विशेषज्ञों का मानना था कि कम उम्र में अधिक वर्कलोड भी इसका कारण हो सकता है।

वैभव की चोट पर कोच ने क्या कहा?

मैच के बाद इस मुद्दे पर राजस्थान रॉयल्स के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने कहा कि पहली नजर में चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया की वैभव को हैमस्ट्रिंग में असहजता महसूस हो रही थी। मेडिकल टीम ने उसका इलाज किया है। फिलहाल वह ठीक है। हालांकि एक-दो दिन बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि चोट कितनी गंभीर है।

Articles you may like: