भारत के सभी नागरिकों को जो अधिकार मिलता है, मतुआओं को भी वहीं अधिकार मिलेगा। उन्हें नागरिकता प्रदान की जाएगी, स्थायी ठिकाना मिलेगा। ठाकुरनगर की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह 'गारंटी' दी।
इसके साथ ही एक बार फिर से उन्होंने 'तृणमूल के महाजंगलराज' को खत्म करने की बात कही। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नारे के तर्ज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा, 'आप हमें वोट दें, हम तृणमूल के महाजंगलराज से आजादी देंगे।'
चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में रविवार को ठाकुरनगर में मतुआ ठाकुरबाड़ी के आंगन में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले भी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के समय भी उन्होंने इसी जगह पर जनसभा को संबोधित किया था। उस समय उन्होंने मतुआ समुदाय की 'बड़ी मां', स्वर्गीय वीणापाणी ठाकुर से मिलकर उनका आर्शिवाद भी लिया था।
इसके साथ ही उन्होंने तब भी मतुआ समुदाय के लोगों को नागरिकता प्रदान करने का आश्वासन दिया था। बाद में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लागू किया गया। हालांकि इसके बावजूद मतुआओं को नागरिकता प्रदान करने का काम ठीक से शुरू नहीं होने का आरोप लगाया जाता रहा है।
Read Also | तृणमूल-भाजपा के बीच नारेबाजी से हावड़ा हुआ अशांत, केंद्रीय बल पर लाठीचार्ज का आरोप
भाजपा के आदर्श श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मतुआ समुदाय को दिए अपने संदेश में कहा, 'देश विभाजन के समय से आज तक सभी शरणार्थी हमारी जिम्मेदारी हैं। उनके बारे में चिंता करना भारत की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है।
इसीलिए CAA लाया गया है।' इसके साथ ही पीएम मोदी ने सवाल उठाते हुए पूछा कि इससे पहले यह काम क्यों नहीं किया गया था? मतुआ, नमःशुद्र से कहूंगा कि आपलोगों की नागरिकता, स्थायी ठिकाना, कागज, अधिकार सब दिए जाएंगे। यह मोदी की गारंटी है।
मतुआ समुदाय की 'बड़ी मां' से मिलने की बात उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब 'बड़ी मां' का आर्शिवाद लेने गया था, उनकी ममता ने हमें निहाल कर दिया था। उनकी आत्मीयता को नहीं भूलुंगा।
तृणमूल पर निशाना साधने से नहीं चूके
पीएम मोदी ने तृणमूल पर भ्रष्टाचार और जंगलराज का आरोप लगाते हुए कटाक्ष करने का मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि जंगलराज में बहनें पीड़ित हुई हैं। सबसे अधिक गुस्सा उनकी आंखों में ही दिख रहा है। संदेशखाली में बहनों का उत्पीड़न गुंडों ने किया। तृणमूल ने उनका समर्थन किया। बहनों को गाली दी जाती है यह मत भूलें। 4 मई के बाद गुंडों, दुष्कर्मियों का हिसाब भाजपा सरकार करेगी।
Read Also | ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, कहा - भवानीपुर में धीमा मतदान करने के लिए कहा गया है, किसपर साधा निशाना?
बंगाल भी बन सकता है देश का नंबर 1 राज्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि बंगाल देश का नंबर 1 राज्य बन सकता है लेकिन उसके लिए तृणमूल सरकार को हटाना होगा। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र का आह्वान याद रखें। उन्होंने कहा था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। देश में सभी लोगों ने उन्हें खुले दिल से स्वीकार किया था। हमें भी आप आर्शिवाद दें, वोट दे। हम भी तृणमूल से मुक्ति देंगे। जंगलराज, डर, दुर्नीति, महिला उत्पीड़न, बेकारी, घुसपैठ से मुक्ति देंगे।
घुसपैठ में धमकी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तृणमूल को झूठा प्रचार करने से सावधान होना होगा। ये सार्वजनिक रूप से CAA का विरोध कर रहे हैं। बनगांव से घुसपैठियों को चेतावनी दे रहा हूं, जो अवैध तरीके से प्रवेश कर रहे हैं उन्हें 29 अप्रैल से पहले बंगाल, भारत छोड़ देना होगा। वर्ना 4 मई के बाद सभी घुसपैठियों को ढूंढ कर निकाला जाएगा। तृणमूल किसी को नहीं बचा सकेगी।