नई दिल्ली : शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक भयावह घटना देखने को मिली जब लुंगी एनगिडी को फील्डिंग के दौरान गंभीर चोट लग गई। अब उनके स्वास्थ्य को लेकर नई अपडेट सामने आई है जिससे क्रिकेट प्रेमियों ने राहत की सांस ली है।
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी लुंगी एनगिडी आसान कैच लेने की कोशिश में अचानक संतुलन खो बैठे और सिर पर गंभीर चोट लग गई। कुछ ही पलों में मैदान पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया।
घटना के दौरान उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया गया और एम्बुलेंस के जरिए बीएलके-मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक स्कैन रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि उनकी रीढ़ की हड्डी में कोई गंभीर चोट नहीं है जिससे राहत की खबर मिली।
रविवार सुबह उनके स्वास्थ्य को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार लुंगी एनगिडी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उनकी स्थिति अब काफी स्थिर बताई जा रही है।
एएनआई और आईएएनएस द्वारा प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार एक संबंधित व्यक्ति ने बताया की एनगिडी अब ठीक हैं। दिल्ली कैपिटल्स के टीम होटल भी लौट चुके हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद टीम होटल में अन्य खिलाड़ियों के साथ जुड़ना एक सकारात्मक संकेत है। चोट की गंभीरता कम हुई है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम उनकी निगरानी करती रहेगी।
यह भी उल्लेखनीय है कि किरण कुमार गांधी, जो दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और मालिक हैं अस्पताल जाकर स्वयं एनगिडी से मिले थे।
चोट लगने के बावजूद आईपीएल 2026 में लुंगी एनगिडी का प्रदर्शन अब तक प्रभावशाली रहा है। मिचेल स्टार्क की अनुपस्थिति में उन्होंने टीम की गेंदबाजी को संभाला है। उन्होंने अब तक सात मैचों में सात विकेट लिए हैं उनका इकॉनमी रेट 8.70 रहा है और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर तीन विकेट का रहा है।