🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मिताली बाग पर हमला के मामले में DEO ने जमा की रिपोर्ट, क्या बताया?

मिताली बाग पर हमला की घटना में अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है और तीनों भाजपा कार्यकर्ता बताएं जाते हैं।

By Debdeep Chakraborty, Moumita Bhattacharya

Apr 27, 2026 21:46 IST

तृणमूल सांसद मिताली बाग पर हमले की रिपोर्ट हुगली जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) ने जमा की। रिपोर्ट में पार्टी के आपसी संघर्षों को इस हमले की वजह से तौर दर्शाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस घटना में अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है जिनका नाम सिंटू सांतरा, सनातन सांतरा और राजकुमार राय बताया जाता है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों ही भाजपा कार्यकर्ता हैं।

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की सभा में जाते समय रास्ते में सांसद मिताली बाग की गाड़ी पर हमले का आरोप लगाया गया। आरोप है कि गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए जिससे वह घायल भी हो गयी। वर्तमान में उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। चुनाव आयोग ने इस घटना में तुरंत रिपोर्ट तलब की थी।

Read Also | अभिषेक बनर्जी की सभा से पहले आरामबाग में बवाल, TMC सांसद मिताली बाग की गाड़ी पर हमला

जिला निर्वाचन अधिकारी खुर्शिद अली कादरी ने बताया कि प्राथमिक तौर पर लगता है कि यह पार्टी के आपसी संघर्षों का नतीजा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज एकत्र करने की कोशिश कर रही है। हालांकि अभी तक कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है।

भोर से ही आरामबाग और गोघाट इलाके में भारी संख्या में सीएपीएफ को तैनात कर दिया गया है। वर्तमान में परिस्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

घटना को लेकर अभिषेक बनर्जी ने तीव्र नींदा की है। वहीं भाजपा का दावा है कि इस घटना में उनकी पार्टी का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं है।

Articles you may like: