पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण के तहत 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। राज्य के 8 जिलों में उस दिन मतदान होंगे। इन 8 जिलों में हावड़ा, हुगली, उत्तर कोलकाता, दक्षिण कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्व बर्धमान शामिल है।
चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले में पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर उत्तर प्रदेश के IPS अधिकारी व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा को चुनावी मैदान में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उतारा है।
आया सियासी भूचाल
अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह तृणमूल प्रत्याशी जहांगीर के समर्थकों को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही बंगाल चुनाव में सियासी भूचाल आया हुआ है।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने IPS अजय पाल शर्मा को भाजपा का एजेंट करार दिया। वहीं तृणमूल के प्रवक्ता ऋजु दत्त ने आरोप लगाया कि उन्हें चुनाव आयोग लोगों को डराने और गैरकानूनी तरीके से तलाशी अभियान चलाने के लिए बंगाल में लायी है।
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा?
Dear Bengali Hindus,
— Ganesh (@me_ganesh14) April 27, 2026
ECI has sent the Singhams like Ajay Pal Sharma to protect u. Now it's your duty to go and fearlessly vote against Mamata on April 29. Show the guts to vote against TMC then good days are ahead for u else u may need to continue suffering under TMC Gundas. pic.twitter.com/fMiP4yYh7a
कौन हैं अजय पाल शर्मा?
मूल रूप से पंजाब के लुधियाना जिले के रहने वाले अजय पाल शर्मा को उत्तर प्रदेश का एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहा जाता है। वह उत्तर प्रदेश कैडर के 2011 के IPS अधिकारी हैं। हिंदुस्तान की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में उनकी पोस्टिंग प्रयागराज में है जहां वह अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर के रूप में तैनात हैं।
अपनी फिटनेस और रुआब के लिए मशहूर अजय पाल शर्मा IPS अधिकारी बनने से पहले डेंटिस्ट हुआ करते थे। उन्होंने पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेज से डेंटल साइंसेज की डिग्री हासिल की थी। India.com की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अजय पाल शर्मा के छोटे भाई अमित पाल शर्मा भी IPS अधिकारी हैं।
VIDEO | TMC spokesperson Riju Dutta on EC appointing UP IPS officer Ajay Pal Sharma as Bengal polls observer says, "'Encounter specialist' Ajay Pal Sharma brought in by EC to threaten people, conduct illegal searches."
— Press Trust of India (@PTI_News) April 27, 2026
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/buqUySV04S
15 सालों में किया 500 एनकाउंटर
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि IPS अजय पाल शर्मा ने अपने 15 सालों के कॅरियर में करीब 500 एनकाउंटर किया है जिसमें से 15 अपराधियों की मौत हो चुकी है। बाकी अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साल 2025 में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में उन्हें नोडल अधिकारी बनाया गया था।