🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

वॉशिंगटन के होटल में गोली चलाने वाले हमलावर को अदालत में किया गया पेश, ट्रंप की हत्या की कोशिश का आरोप

अभियुक्त के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति ड्रोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश और भारी मात्रा में हथियार रखने का आरोप लगाया गया है।

By Kaushik Bhattacharya, Moumita Bhattacharya

Apr 28, 2026 01:06 IST

अमेरिका के हिल्टन होटल में हमला करने वाले कोल टॉमस एलेन (Cole Tomas Allen) को US डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में FBI ने पेश किया। सोमवार की दोपहर को FBI प्रमुख कैश पटेल और कार्यकारी एटर्नी जनरल टेड ब्लैंच ने उसे अदालत में पेश किया।

अभियुक्त के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति ड्रोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश और भारी मात्रा में हथियार रखने का आरोप लगाया गया है। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि अगर एलेन दोषी साबित होता है तो उसे आजीवन कारावास की सजा भी भुगतनी पड़ सकती है।

गौरतलब है कि शनिवार की रात को वॉशिंगटन के हिस्टन होटल के बॉलरुम में मीडिया कर्मियों के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डिनर का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में लगभग ढाई हजार लोग मौजूद थे। आरोप है कि अचानक होटल में घुसकर 31 वर्षीय ऐलन ने गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि वह बॉलरुम तक नहीं पहुंच पाया था। उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

Read Also | कौन है ट्रंप पर हमला करने वाला शख्स कोल टॉमस एलन? राष्ट्रपति ने क्या बताया?

कोर्ट में अमेरिका के सहायक एटर्नी जोसेलिन बैलन्टाइन ने कहा कि अभियुक्ति के पास 12 बोर की पम्प एक्शन शॉटगन, एक 38 कैलीबर की सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल, 3 चाकू बरामद की गयी है। इसके बाद घटना का विस्तृत ब्यौरा देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश का आरोप उस पर लगाया गया।

हालांकि कठघरे में खड़े एलन ने आरोपों को स्वीकार नहीं किया है। एलन की ओर से नियुक्त सरकारी वकील ने कहा कि उनका पूर्व का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसलिए उन्हें अभी से ही अपराधी नहीं कहा जा सकता है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एलन कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से स्नातक है। वह लॉस एजेंलस में रहते हैं। पेशे से मैकानिकल इंजीनियर है। इसके साथ ही वह कम्यूटर साइंटिस्ट और गेम डेवलपर भी हैं। 2017 में उन्होंने मेकैनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी - डोमिंगेज हिल्स से कम्प्यूटर साइंस में मास्टर्स की डिग्री ली।

बताया जाता है कि हमले से ठीक 10 मिनट पहले उन्होंने अपने परिवार को भेजे संदेश में कहा था कि वह ट्रंप और उनके प्रशासन के अधिकारियों की हत्या करने जा रहे हैं। उन्होंने ट्रंप को पेडोफाइल और दुष्कर्मी होने का भी आरोप लगाया था। इसके साथ ही पद के आधार पर किसे-किसे गोली मारेंगे इसकी पूरी लिस्ट उन्होंने भेजी थी। मौके पर उपस्थित सभी मेहमानों को वह संदेह की नजरों से देख रहे थे।

Articles you may like: