रात के अंधेरे में नाइजीरिया में सोते हुए ग्रामिणों पर हुए आतंकी हमले में कम से कम 29 लोगों की जान चली गयी है। घटना रविवार की रात को नाइजीरिया के आदमावा राज्य के गुवाकु गांव की बतायी जाती है। हमले के कुछ देर बाद ही आतंकी संगठन ISIS ने टेलीग्राम पर हमले की जिम्मेदारी ली है।
इसके साथ ही लोकोजार के एक अनाथ आश्रम से 23 किशोरों का आतंकवादियों ने अपहरण भी कर लिया था।
पुलिस ने अब तक 15 लोगों को बरामद किया है और बाकियों की तलाश जारी है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार जिस समय यह हमला हुआ तब ग्रामीण गहरी नींद में सो रहे थे।
गांव में हथियारबंद आतंकी घुसकर पहले छोटे-छोटे समूहों में बंट गए और उसके बाद अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस हमले में बड़ी संख्या में ग्रामीण घायल भी हुए हैं। डर और आतंक से लोग इधर-उधर भागने लगे।
Read Also | होर्मूज जलडमरूमध्य पर होगा ईरान की सेना का कब्जा! अमेरिका पर इकोनॉमिक स्ट्राइक की तैयारी
कुछ ग्रामीण तो बुरी तरह से घायल होने के बावजूद भागने में सफल हुए। बताया जाता है कि पूरे गांव में आतंक का तांडव मचाने के बाद आतंकियों ने कई घरों को आग के हवाले भी कर दिया। घटना के थोड़ी देर बाद ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गयी। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। सोमवार को आतंक प्रभावित गांव का जायजा लेने राज्य के गवर्नर अहमदू उमारु फिनत्री पहुंचे। उन्होंने घटना की तीव्र निंदा की है।
रविवार की सुबह ही कोगी राज्य के लोकोजा गांव में एक अनाथ आश्रम पर हमला कर आतंकियों ने 23 किशोरों का अपहरण कर लिया। घटना के बाद ही पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया जिसमें 15 किशोरों को बरामद किया जा सका है। बाकियों की तलाश की जा रही है। हालांकि इस में किसी भी आतंकी संगठन ने अभी तक जिम्मेदारी नहीं ली है।