🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

चुनाव आयोग ने अहले सुबह जारी की ट्रिब्यूनल में निपट चुके मामलों की सप्लिमेंट्री लिस्ट, कितने लोग दे सकेंगे वोट?

इस सूची में जिन लोगों का नाम शामिल किया गया है वे बुधवार को होने वाले बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

By Moumita Bhattacharya, Shubhrajit Chakraborty

Apr 28, 2026 11:16 IST

दूसरे चरण के मतदान से पहले 24 घंटा पहले ट्रिब्यूनल के माध्यम से जिन मामलों का निपटारा हो चुका है, उनकी सूची चुनाव आयोग ने जारी कर दी। इस सूची में जिन लोगों का नाम शामिल किया गया है वे बुधवार को होने वाले बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस सप्लिमेंट्री लिस्ट को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया गया है।

आयोग सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण के चुनाव से पहले 'एडज्यूडिकेशन' में नाम कट गए मात्र 139 लोगों का नाम ही सप्लिमेंट्री लिस्ट में शामिल किया गया है। हालांकि दूसरे चरण के चुनाव से पहले ट्रिब्यूनल में सुनवाई के माध्यम से करीब 1468 लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल हुआ है। सुनवाई के बाद 6 लोगों का नाम हटाया गया है।

Read Also | NCSC ने लिया स्वतः संज्ञान, चुनावी रैली में आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करने पर नोटिस जारी

कैसे जांचेंगे अपना नाम?

बुधवार को 7 जिलों के 142 विधानसभा केंद्रों में मतदान होने वाला है। उससे पहले जिन मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया है उनका नाम ceowestbengal.wb.gov.in पर जाकर जांची जा सकती है। मतदाता अपने EPIC नंबर के माध्यम से चुनाव आयोग के वेबसाइट पर जाकर जांच सकते हैं कि उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है अथवा नहीं।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि दूसरे चरण के मतदान से पहले 21 और 27 अप्रैल तक एपिलेट ट्रिब्यूनल में 'एडज्यूडिकेशन' में जिन लोगों के मामले का निपटारा हो जाएगा, उतने लोगों के नामों की सप्लिमेंट्री लिस्ट दोनों चरण के चुनाव से पहले जारी कर दी जाएगी। पहले चरण के चुनाव से पहले सप्लिमेंट्री लिस्ट 22 अप्रैल को जारी की गयी थी और दूसरे चरण के चुनाव से पहले आयोग ने सप्लिमेंट्री लिस्ट 28 अप्रैल की अहले सुबह जारी की है।

Articles you may like: