पिछले कुछ समय से आपने सोशल मीडिया पर कहीं न कहीं एक व्यक्ति को अपने कंधे पर एक कंकाल उठाकर चलते हुए जरूर देखा होगा। यह वीडियो ओडिशा के क्योंझार जिले की बतायी जाती है। वीडियो में उक्त व्यक्ति जिस कंकाल को उठाकर चलता दिखाई देता है वह उसकी बहन का है।
आरोप लगाया गया कि बैंक में उसकी बहन का अकाउंट था। बहन की मौत के बाद उस अकाउंट से रुपए निकालने के लिए वह बैंक पहुंचा। जब उससे कहा गया कि बिना खाताधारक के रुपए नहीं निकाले जा सकते तो वह व्यक्ति कब्र से अपनी मृत बहन के अवशेष लेकर ही बैंक में पहुंच गया।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही काफी हंगामा मच गया। आखिरकार बैंक को अपनी सफाई देनी पड़ी। बैंक ने X पर बयान जारी कर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी मृत खाताधारक के अवशेषों को लाने की मांग नहीं की गयी।
Reported Incident at Odisha Grameen Bank of claimant bringing sister’s skeleton for death claim process.
— Indian Overseas Bank (@IOBIndia) April 28, 2026
We would like to submit that, today the Government Authorities have issued the Death Certificate and Legal Heir Certificate. Immediately on receipt of these documents, Bank…
क्या है मामला?
ओडिशा ग्रामीण बैंक की मल्लीपोसी शाखा, जो Indian Overseas Bank द्वारा प्रायोजित है, में जीतू मुंडा नामक एक आदिवासी व्यक्ति की बहन कलारा मुंडा का खाता था। बैंक का कहना है कि उससे बैंक के अधिकारियों ने कहा कि बिना अनुमति के किसी तीसरे को बैंक के अकाउंट से रुपए नहीं निकालना चाहिए। जब व्यक्ति ने कहा कि उसकी खाताधारक बहन की मृत्यु हो चुकी है, तो शाखा प्रबंधक ने मृत्यु प्रमाणपत्र की आवश्यकता के बारे में उसे बताया।
A tribal man was seen carrying his deceased sister's skeleton to the bank to withdraw money from her account, claiming to be her heir, in Odisha's Keonjhar district, on April 27.
— ANI (@ANI) April 28, 2026
On the incident, Uma Shankar Dalai, Sub Collector, Keonjhar, said, "The tribal man was not aware of… pic.twitter.com/oe5l3xE8Yo
बैंक का दावा है कि उक्त व्यक्ति कथित तौर उस समय नशे में था। वह अपनी बहन के कब्र पर गया और उसे खोदकर कंकाल लेकर बैंक में पहुंच गया। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्यक्ति ने कहा कि वह पहली बार बैंक से रुपए निकालने आया है इसलिए उसे इस बारे में कुछ नहीं पता।
पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
बैंक परिसर में माहौल तनावपूर्ण होता देख तुरंत स्थानीय पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने परिस्थिति को नियंत्रित किया। वहीं बैंक की ओर से बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया गया कि प्रशासन ने व्यक्ति को उसकी बहन का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया है और दस्तावेज मिल जाने के बाद ₹19,402 परिजनों को सौंप दिए गए हैं।