🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या दूसरे चरण के मतदान के दिन सामान्य रहेगी मेट्रो और लोकल ट्रेन की सेवाएं?

चुनाव की वजह से विभिन्न जिलों में निजी बसों को आयोग ने चुनाव के काम में लगाया दिया है। क्या मतदान वाले दिन को लोकल ट्रेन और मेट्रो की सेवाएं सामान्य रहेगी?

By Moumita Bhattacharya

Apr 28, 2026 19:20 IST

कल यानी बुधवार (29 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का दूसरे चरण का मतदान होने वाला है। राज्य के कुल 8 जिलों के 142 विधानसभा केंद्रों में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव की वजह से हावड़ा, कोलकाता, दोनों 24 परगना और हुगली समेत विभिन्न जिलों में निजी बसों को आयोग ने चुनाव के काम में लगाया दिया है।

इस वजह से बुधवार को कई निजी ऑफिस और स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गयी है। हालांकि आपातकालीन सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को ऑफिस में जाना पड़ सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मतदान वाले दिन (29 अप्रैल) को लोकल ट्रेन और मेट्रो की सेवाएं सामान्य रहेगी?

Read Also | चुनाव से पहले मोटर साइकिल चलाने को लेकर क्या है पाबंदियां? जानिए यहां विस्तार से

पूर्व रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सियालदह डिविजन में ट्रेनों की आवाजाही को रविवार के टाइम-टेबल के आधार पर संचालित किया जाएगा। यानी रविवार को सियालदह डिविजन से जिस प्रकार ट्रेनें खुलती हैं उसी के आधार पर ही कल (बुधवार) को भी ट्रेनें चलेंगी। जो-जो ट्रेनें रविवार को रद्द रहती हैं उन्हें कल (बुधवार) नहीं चलाया जाएगा।

हालांकि सियालदह डिविजन के डीआरएम राजीव सक्सेना ने बताया कि एसी लोकल (राणाघाट-बनगांव-सियालदह अप व डाउन) के मामले में रविवार का नियम लागू नहीं होगा। सोमवार से शनिवार तक सियालदह डिविजन के विभिन्न रुट्स पर जिस नियम के आधार पर ही एसी लोकल ट्रेनें चलायी जाती है, उसके आधार पर ही बुधवार को भी एसी लोकल चलेगी।

क्या मेट्रो सेवाएं सामान्य रहेगी?

मेट्रो रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एसएस कन्नान ने मीडिया से हुई बातचीत में बताया कि मेट्रो के संचालन में कोई परिवर्तन नहीं किया जा रहा है। सप्ताह के अन्य दिनों में जिस तरह से मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होती हैं, कल भी रहेगी।

Articles you may like: