दक्षिण 24 परगना जिले के फलता में तृणमूल प्रत्याशी जहांगीर खान के घर पर जाकर चेतावनी देने के आरोप सामने आने के बाद स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा विवादों में फंसते दिख रहे हैं। उनके खिलाफ अब कलकत्ता हाई कोर्ट में एक वकील ने मामला दायर करने की अनुमति मांगी है जिसे न्यायाधीश कृष्णा राव ने प्रदान कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले की सुनवाई आज ही होगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण 24 परगना जिले में चुनाव आयोग ने पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर अजय पाल शर्मा को नियुक्त किया है। उनके खिलाफ कई आरोप लगाते हुए उक्त वकील ने हाई कोर्ट में मामला दायर करने की अनुमति मांगी।
Read Also | कौन हैं UP के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा? बंगाल चुनाव में जिनकी एंट्री से आया सियासी भूचाल
आरोप है कि पुलिस ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी मिलते ही अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर अजय पाल शर्मा ने काम किया है। आरोप है कि वह आम लोगों को डरा रहे हैं। वकील ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश में कई मामले दायर किए गए हैं। वकील का आवेदन है कि IPS अधिकारी को नियमानुसार काम करने का आदेश दिया जाए।
गौरतलब है कि मंगलवार को वह केंद्रीय बल के जवानों के साथ फलता का दौरा करने गए। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने इलाके के वोटरों को डराया कि उनके नाम की एक सूची बनायी गयी है। दावा किया जा रहा है कि वह तृणमूल प्रत्याशी जहांगीर के पार्टी कार्यालय से थोड़ी दूरी पर ही मौजूद एक गांव में पहुंचे।
वहां से निकलते समय वह आर्म्ड व्हीकल और केंद्रीय बल के जवानों को साथ लेकर तृणमूल के उस पार्टी ऑफिस के सामने से होकर गुजरे। उसी समय उन्हें घेर पर विरोध-प्रदर्शन किया गया।
Read Also | UP के 'सिंघम' का वीडियो जारी कर तृणमूल का तंज, भाजपा ने दिया जवाब, अखिलेश ने कहा - महिलाएं लज्जित
तृणमूल के नेता-कार्यकर्ताओं का दावा है कि तृणमूल या जहांगीर ने किसी को नहीं धमकाया है। TMC प्रत्याशी के खिलाफ झूठा आरोप लगाया जा रहा है। तृणमूल ने अजय पाल शर्मा के खिलाफ ही धमकाने का आरोप लगाया है।
जहांगीर खान ने क्या कहा?
मीडिया से बात करते हुए जहांगीर खान ने आरोप लगाया कि कल (सोमवार) की शाम को करीब 3 बजे वह (अजय पाल शर्मा) इसी पार्टी ऑफिस में आए और उन्होंने मेरे सुरक्षाकर्मियों को धमकाया। इसके बाद वह मेरे घर गए और मेरे परिवार को भी धमकाने की कोशिश की। क्या यहीं एक पुलिस ऑब्जर्वर की ड्यूटी होती है?
जहांगीर ने कहा कि अगर उन्हें कुछ कहना है तो वह SP या IC से कह सकते हैं। चुनाव आयोग का ऐसा कोई नियम नहीं है जिसमें यह कहा जाए कि पुलिस ऑब्जर्वर जाकर सीधे लोगों के घरों में जाकर उन्हें धमकाएं। उन्होंने भाजपा पर तृणमूल कार्यकर्ताओं और नेताओं को डराने की कोशिश का आरोप लगाया।
Diamond Harbour, West Bengal: On Police Observer Ajay Pal Sharma, TMC Candidate from Falta Constituency, Jahangir Khan says, "Around 3 pm yesterday, he came and tried to threaten my security at this party office. Then he went and tried to threat my family. Is this the duty of a… pic.twitter.com/xhJalkmn0s
— IANS (@ians_india) April 28, 2026