🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

एक बड़े ट्विस्ट के साथ जल्द बड़े पर्दे पर आएगी 'धुरंधर 3', जानिए कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?

अपनी फिल्म 'धुरंधर' के दोनों पार्ट की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद आदित्य धर ने फिल्म के फैंस को बड़ा सरप्राइज देने की योजना बनायी है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 28, 2026 16:48 IST

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों का सिक्वल बनना आम बात है। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की बड़ी सफलता के बाद फैंस 'धुरंधर 3' का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है जिसमें उजैर बलूच का बहुत इंटेंस अवतार देखने को मिल रहा है।

साथ ही इसके बैकग्राउंड में बज रहा गाना भी 'धुरंधर' का ही है। खासतौर पर दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म 'धुरंधर 3' का से है। लेकिन हम आज इस वायरल वीडियो के बारे में बात नहीं कर रहे हैं।

हम बात कर रहे हैं फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की। वह कुछ ऐसा करने वाले हैं जो शायद किसी ने आज तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं किया होगा। अपनी फिल्म 'धुरंधर' की दोनों पार्ट की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद आदित्य धर ने फिल्म के फैंस को बड़ा सरप्राइज देने की योजना बनायी है।

Read Also | निक जोनस ने खुद प्रियंका चोपड़ा जोनस के लिए लिखा था अपना यह Roast

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य फिल्म 'धुरंधर' का BTS वीडियो को एक फिचर फिल्म की तरह ही सिनेमा हॉल में रिलीज किया जाएगा। आदित्य धर की इस फिल्म के 'धुरंधर' के दोनों पार्ट को बनाने की बारिकियों और फिल्म के एक्टर्स के अनसुने इंटरव्यू को अब बड़े पर्दे पर देखा जा सकेगा।

यहीं वजह है कि इस फिल्म से जुड़े किसी भी कलाकार ने फिल्म की इतनी बड़ी सफलता के बावजूद अभी तक कोई इंटरव्यू नहीं दिया। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन ने अभी तक इस फिल्म से जुड़ा कोई इंटरव्यू नहीं दिया है।

कब तक आएगी 'धुरंधर' की BTS फिल्म?

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आदित्य धर फिल्म 'धुरंधर' का BTS यानी Behind the scene फिल्म को इस साल के अंत तक सिनेमाघरों के बड़े पर्दे पर रिलीज कर सकते हैं। बताया जाता है कि फिल्मों से जुड़े BTS वीडियो आमतौर पर You Tube पर लॉन्च किए जाते हैं लेकिन 'धुरंधर' के मेकर्स इसे कमर्शियल तौर पर रिलीज करने की तैयारियां कर रहे हैं।

फिल्म से जुड़े टेक्निशियन और कैमरे के पीछे मौजूद लोगों ने भी इस फिल्म से जुड़े किसी भी BTS वीडियो को लीक नहीं होने दिया है ताकि फैंस को सिनेमा हॉल में बेस्ट एक्सपीरियंस मिले।

सोशल मीडिया पर वायरल 'धुरंधर' के उजेर बलूच का इंटेंस वीडियो :

Articles you may like: