🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या वाकई में 'कॉकटेल 2' में वेरोनिका बनकर वापसी करेंगी दीपिका पादुकोण?

चर्चाएं होने लगी हैं कि 'कॉकटेल 2' में दीपिका पादुकोण की एंट्री होने वाली है। पर इस बात में कितनी सच्चाई है?

By Moumita Bhattacharya

Apr 26, 2026 18:54 IST

फिल्म 'कॉकटेल 2' की घोषणा के बाद से ही फैंस दीपिका पादुकोण को याद कर रहे हैं। इससे पहले 'कॉकटेल' में दीपिका ने वेरोनिका का किरदार निभाया था जिसे खूब पसंद भी किया गया था। अब फिल्म के सीक्वल की घोषणा के बाद से ही चर्चाएं होने लगी हैं कि 'कॉकटेल 2' में दीपिका पादुकोण की एंट्री होने वाली है। पर इस बात में कितनी सच्चाई है?

बता दें, रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर के साथ कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी नजर आने वाली है।

क्या वाकई करेंगी वापसी?

फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चाएं हो रही हैं कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एक कैमियो रोल निभा सकती हैं। यह चर्चाएं एक Reddit पर एक पोस्ट के सामने आने के बाद से हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि 'कॉकटेल 2' में दीपिका पादुकोण वेरोनिका के किरदान में वापसी कर सकती हैं।

बता दें, साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल' में दीपिका ने वेरोनिका का किरदार निभाया था। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण कुछ महीनों पहले मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस गयी थी।

Reddit/ r/bollynewsandgossips

उस समय अनुमान लगाया गया था कि यह मुलाकात फिल्म 'महावतार' के लिए की जा रही है। लेकिन पोस्ट में दावा किया गया कि फिल्म 'कॉकटेल 2' के लिए उनसे लगातार संपर्क किया जा रहा था और उन्होंने वेरोनिका के कैमियो रोल के लिए अपनी हामी भी भर दी है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग भी कर ली है।

हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है कि फिल्म 'कॉकटेल 2' में दीपिका पादुकोण वेरोनिका का किरदार निभाएंगी अथवा नहीं।

'कॉकटेल' में निभाया था बिंदास वेरोनिका का किरदार

वेरोनिका दीपिका पादुकोण की सबसे चर्चित किरदारों में से एक है। यह फिल्म साल 2012 में आयी थी। फिल्म में दीपिका के साथ डायना पेंटी और सैल अली खान भी नजर आए थे। यह फिल्म लव ट्राएंगल थी।

वहीं इस फिल्म का सिक्वल 'कॉकटेल 2' में कृति सैनन, रश्मिका मंदाना और शाहीद कपूर नजर आने वाले हैं। फिल्म 19 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। कृति सैनन ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में उनका किरदार सबसे बोल्ड होने वाला है। इससे ही कयास लगाए जा रहे हैं कि कृति का किरदार वेरोनिका से मिलता-जुलता हो सकता है।

अगर वर्कफ्रंट की बात करें, तो दीपिका पादुकोण इन दिनों शाहरुख खान के साथ अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त है। इसके साथ उन्होंने हाल ही में अपनी दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी भी फैंस से साझा की है। ऐसे में दीपिका क्या वेरोनिका के कैमियो रोल में फिल्म 'कॉकटेल 2' में वापसी करेंगी? यह जानने के लिए इंतजार करना होगा।

Articles you may like: