गुवाहाटी : शहर के मथघरिया क्षेत्र में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उछलकर डिवाइडर से जा टकराई। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार यह कार धेमाजी निवासी एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत थी जिसने इसे एक ट्रैवल एजेंसी को किराए पर दिया हुआ था।
अधिकारी ने बताया “हम चालक की तलाश कर रहे हैं।” हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने तीनों महिलाओं को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया जहां दो महिलाओं को मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया गया जबकि तीसरी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान सोनारी की आकांक्षा सैकिया, गोलपारा की पूजा साहा और बरपेटा की नेहा खान के रूप में हुई है। ये सभी महिलाएं गुवाहाटी में किराए के मकान में रह रही थीं। पुलिस ने बताया कि टक्कर में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है।