पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान कल (29 अप्रैल) को होने वाला है। इसे लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। कल यानी बुधवार को राज्य के 8 जिलों के 142 विधानसभा केंद्रों में मतदान होंगे।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कुल 1448 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बार के विधानसभा चुनवा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए चुनाव आयोग ने भारी संख्या में केंद्रीय बल को तैनात किया है।
कौन से 8 जिलों में होगा मतदान?
पूर्व बर्धमान
नदिया
हुगली
हावड़ा
उत्तर 24 परगना
दक्षिण 24 परगना
कोलकाता उत्तर
कोलकाता दक्षिण
Read Also | केंद्रीय बल के साथ मिलकर चुनाव वाले दिन परिस्थिति को संभालेंगे पुलिस कर्मी : आयोग का दिशा-निर्देश
NBT की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे चरण में 142 विधानसभा केंद्रों में कुल 3,21,73,837 मतदाता वोट देंगे। इसमें से 1,64,35,627 मतदाता पुरुष और 1,57,37,418 मतदाता महिलाएं हैं। वहीं ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 729 बतायी जाती है।
हालांकि यह संख्या 28 अप्रैल को ट्रिब्यूनल में निपट चुके मामलों की सप्लिमेंट्री लिस्ट जारी होने से पहले की है। बताया जाता है कि दूसरे चरण के मतदान में सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गयी है। केंद्रीय बलों की 2,407 कंपनियों को तैनात की गयी है।
7 जगहों पर NIA की तैनाती
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों, पुलिस ऑब्जर्वर के साथ ही NIA की टीम को भी तैनात की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि मंगलवार की रात को ही बंगाल में NIA के अधिकारी पहुंच जाएंगे। TV9 की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सावधानी बरतते हुए NIA ने अपनी टीम को खुद ही राज्य में भेजने का फैसला लिया है। 7 जगहों पर NIA की टीम को तैनात की जाएगी :-
हुगली
कसबा
भांगड़
बर्धमान
नदिया
बारुईपुर
विष्णुपुर
दावा किया जा रहा है कि अतीत में बंगाल चुनाव में हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए ही इन 7 संवेदनशील जगहों पर NIA की टीम को तैनात करने का फैसला लिया गया है।