🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

हम कभी किसी को गिरफ्तार करने के लिए नहीं कहते : CEO मनोज अग्रवाल

मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य के CEO ऑफिस और लोक भवन में कई विधानसभा केंद्रों से भारी संख्या में शिकायतें जमा हुई है। इस शिकायत की रिपोर्ट पुलिस को दी जा रही है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 28, 2026 18:53 IST

दूसरे चरण के मतदान से पहले गड़बड़ी होने की आशंका के मद्देनजर 1543 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस सूची को लेकर तृणमूल ने आपत्ति जतायी है। हालांकि मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य के CEO ऑफिस और लोक भवन (पूर्व राजभवन) में कई विधानसभा केंद्रों से भारी संख्या में शिकायतें जमा हुई है।

इस शिकायत की रिपोर्ट पुलिस को दी जा रही है। पुलिस सभी मामलों की जांच करने के बाद ही संदेहास्पद अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 8 जिलों से ही शिकायतें आयी हैं।

मंगलवार की सुबह मीडिया कर्मियों से बात करते हुए मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न गांवों से हमारे कंट्रोल रुम में शिकायतें आयी हैं। इसमें खास तौर पर कुछ लोगों के खिलाफ आरोप लगाया गया है। हमारी जिम्मेदारी इस बारे में पुलिस को जानकारी देना है।

Read Also | केंद्रीय बल के साथ मिलकर चुनाव वाले दिन परिस्थिति को संभालेंगे पुलिस कर्मी : आयोग का दिशा-निर्देश

हम तो पुलिस को ही जानकारी देंगे। पुलिस जांच करेगी। निष्पक्ष और बिना किसी बाधा के चुनाव करवाने जिम्मेदारी पुलिस की ही होती है।

CEO मनोज अग्रवाल ने कहा कि अलग से कोई सूची नहीं बनी है। विभिन्न जगहों से जो शिकायतें आयी हैं उसके आधार पर ही पुलिस के पास रिपोर्ट भेजी गयी है। इन शिकायतों में बड़ी संख्या में गलत और पक्षपातपूर्ण शिकायतें भी हो सकती हैं। और काफी शिकायतें सही भी हो सकती हैं। इसकी जांच पुलिस करेगी। हम कभी भी नहीं कहते हैं कि इसे गिरफ्तार करें या उसे गिरफ्तार करें। कानून है इस बात का हमें पता है।

Articles you may like: