ममता बनर्जी का आरोप - तृणमूल नेता-कार्यकर्ताओं के घर जाकर डरा रही है CRPF
भवानीपुर में मतदान केंद्र से बाहर निकलकर ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाया। तृणमूल सुप्रीमो ने एक वीडियो दिखाकर आरोप लगाया कि मंगलवार की रात को तृणमूल कार्यकर्ताओं के घर जाकर CRPF उन्हें धमका रही थी। पूरे इलाके में डर का माहौल बनाया गया है। रातभर ऑब्जर्वर ने इलाके में हंगामा मचाया था। भाजपा जो कह रही है वहीं कर रही है। भांगड़ के ओसी के खिलाफ भी उन्होंने आरोप लगाया है।
2026-04-29 09:11बाली विधानसभा के लिलुआ में ईवीएम में खराबी, केंद्रीय बल ने किया लाठीचार्ज
बाली विधानसभा केंद्र में मतदान के दौरान डॉन बस्को लिलुआ के सोहनलाल विद्यालय के एक मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन खराब हो जाने से तनावपूर्ण माहौल बन गया। मशीन में खराबी की वजह से मतदान रुकने से वोटर भड़क उठे। परिस्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तैनात केंद्रीय बल ने लाठीचार्ज किया। घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
2026-04-29 09:08चक्रबेड़िया में मतदान कर्मियों से ममता बनर्जी ने की बातचीत
मतदान केंद्रों के दौरे पर निकली भवानीपुर की तृणमूल प्रत्याशी व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने चक्रबेड़िया में मतदान केंद्र के बाहर कर्मचारियों के बैठने की जगह पर बैठी। वहां उन्होंने प्रत्याशी और मतदान कर्मियों से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा।
2026-04-29 09:08खिदिरपुर में मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे शुभेंदु अधिकारी
खिदिरपुर के हनुमान मंदिर इलाके में वोटिंग बूथ का जायजा लेने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी सारी तैयारियों से खुश हैं। उन्होंने कहा कि पहले यहां लोग डर की वजह से मतदान नहीं कर पाते थे। अब कर पा रहे हैं। इसके लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद।
2026-04-29 09:03बंगाल के लोगों को डराने की कोशिश की जा रही : अभिषेक बनर्जी
मतदान कर बाहर निकलकर मीडिया से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि गर्व से सिर ऊंचा कर मतदान करें। बंगाल के लोगों को डराने की साजिश रची जा रही है। अधिकार से बाहर जाकर आयोग काम कर रहा है। बंगाल के लोगों को रोहिंग्या कहकर अपमानित किया जा रहा है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश से कुछ गुंडों को भेजा है।
2026-04-29 08:42अभिषेक बनर्जी ने किया मतदान
भवानीपुर में अपने मतदान केंद्र मित्र इंस्टिट्यूशन में जाकर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने मतदान किया।
2026-04-29 08:231 घंटा बाद भी बारासात में शुरू नहीं हुआ मतदान
मतदान शुरू होने के करीब 1 घंटा से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद बारासात विधानसभा केंद्र के 99 नंबर पार्ट, नॉलेज होम स्कूल में मतदान शुरू नहीं हो पाया है। आरोप है कि ईवीएम खराब होने का कारण यहां मतदान प्रक्रिया बाधित हो रही है। बूथ के बाहर सुबह 4.30 बजे से ही मतदाताओं की लाइन लग गयी थी लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। मतदान कब से शुरू होगी, इस बाबत भी कोई जानकारी नहीं दी गयी है। टेक्निशियन समस्या का समाधान करने के लिए पहुंच चुके हैं।
2026-04-29 08:19मतदान शुरू होते ही ममता बनर्जी ने किया दौरा
दूसरे चरण का मतदान शुरू होते ही तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी अपनी गाड़ी से इलाके के दौरे पर निकली। सुबह वह चेतला के एक बूथ पर पहुंची। इसके साथ ही चुनाव प्रत्याशी फिरहाद हकीम से भी मिलीं।
2026-04-29 08:02शीतला मंदिर में पूजा करके अर्जुन सिंह ने किया मतदान
नोआपाड़ा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने शीतला मंदिर में पूजा कर अपना मतदान दिया। मजदूर भवन से निकलकर वह 6.45 बजे पहले शीतला मंदिर गए और उसके बाद भाटपाड़ा विधानसभा केंद्र के 144 नंबर पार्ट के सरस्वती बालिका विद्यालय में मतदान किया। अपनी जीत को लेकर वह शत-प्रतिशत आश्वस्त हैं।
2026-04-29 07:59बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने किया उत्साहित
पहले चरण की तरह दूसरे चरण के चुनाव में भी बंगाल के मतदाताओं को रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्साहित किया। अपने X हैंडल पर पोस्ट कर उन्होंने अपने विशेष संदेश में लिखा है कि आज जो लोग मतदान करने वाले हैं, वे सभी रिकॉर्ड संख्या में मतदान कर हमारे लोकतंत्र को और भी जीवंत बनाने में अपना योगदान दें।
2026-04-29 07:42Today is Phase-2 of the West Bengal Assembly Elections 2026.
‚Â Narendra Modi (@narendramodi) April 29, 2026
Urging all those voting today to do so in record numbers and make our democracy more vibrant as well as participative. It is important that the women and youth of West Bengal, in particular, turnout in large numbers
विधायक असित मजूमदार ने किया मतदान
चुंचुड़ा विधानसभा के कोदालिया 1 नंबर ग्राम पंचायत के भगवतीडांगा सुस्वास्थ्य केंद्र के बूथ नंबर 137 में चुंचुड़ा के विधायक असित मजूमदार ने मतदान किया।
2026-04-29 07:40मतदान शुरू होते ही जायजा लेने पहुंचे अजय पाल शर्मा
बुधवार की सुबह 7 बजे से जैसे ही मतदान शुरू हुआ, डायमंड हार्बर पुलिस जिला के पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा अपने काफिला के साथ निकल पड़े। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 117 से होकर आज वह फलता समेत विभिन्न विधानसभा केंद्रों में गश्ती लगाने वाले हैं।
2026-04-29 07:30बंगाल चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हुआ। आज राज्य के 142 विधानसभा केंद्रों में मतदान किया जा रहा है। पहले चरण का मतदान रिकॉर्ड संख्या में करवाकर चुनाव आयोग वाहवाही बटोर चुका है। अब दूसरे चरण के लिए अधिक सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ायी गयी है। दूसरे चरण के लिए 8 जिलों में 2321 कंपनी केंद्रीय बलों की तैनाती की गयी है। 142 जनरल ऑब्जर्वर और 95 पुलिस ऑब्जर्वर की नियुक्ति भी की गयी है।