🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी ने रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का किया आह्वान

पहले चरण की तरह ही दूसरे चरण में भी रिकॉर्ड संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने का आह्वान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

By Moumita Bhattacharya

Apr 29, 2026 08:14 IST

बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला चरण रिकॉर्ड 93% मतदान के साथ सम्पन्न हुआ है। दूसरे चरण के लिए मतदान आज (बुधवार) को शुरू हो चुकी है। पहले चरण की तरह ही दूसरे चरण में भी रिकॉर्ड संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने का आह्वान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने अपने X हैंडल से बांग्ला और अंग्रेजी भाषा में पोस्ट कर यह संदेश दिया है।

अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा है कि आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान है।

उन्होंने आगे लिखा है, 'आज जो लोग मतदान कर रहे हैं वे रिकॉर्ड संख्या में वोट करके हमारे गणतंत्र को और भी जीवंत और हिस्सेदारीपूर्ण बनाने का आह्वान कर रहा हूं। खास तौर पर यह पश्चिम बंगाल की महिलाओं, युवाओं के लिए बेहद जरूरी है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।'

Read Also | WB Election 2026 Phase 2 Live : दूसरे चरण का मतदान शुरू, जानिए यहां चुनाव से जुड़ा हर अपडेट

गौरतलब है कि आज राज्य के 8 जिलों पूर्व बर्धमान, नदिया, हुगली, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, कोलकाता उत्तर, कोलकाता दक्षिण के 142 विधानसभा केंद्रों में मतदान हो रहे हैं। चुनाव को हिंसामुक्त और बिना किसी बाधा के संपन्न कराने के लिए आयोग ने भी सारी तैयारियां कर ली है।

बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती के साथ ही खास तौर पर बुलाए गए पुलिस पर्यवेक्षकों को भी तैनात किया गया है। इसके साथ राज्य के कम से कम 7 जिलों के निगरानी की जिम्मेदारी NIA की विशेष टीम भी संभाल रही है।

Articles you may like: