🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दूसरे चरण के मतदान में बड़ी बाधा बन सकती है बारिश, कालवैशाखी की आशंका

चुनाव आयोग की ओर से शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए हैं लेकिन दूसरे चरण के मतदान में बड़ी बाधा आंधी और बारिश बन सकती है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 29, 2026 08:38 IST

बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। आज (29 अप्रैल) राज्य के 7 जिलों के 142 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग की ओर से शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए हैं। केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है, साथ ही राज्य पुलिस की टीमें भी मुस्तैद हैं। आयोग का हेल्पलाइन नंबर भी चालू है। लेकिन दूसरे चरण के मतदान में बड़ी बाधा आंधी और बारिश बन सकती है।

अलीपुर मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। आसमान में बादलों की मौजूदगी की वजह से दिन का तापमान थोड़ा कम रहा। वहीं कोलकाता का न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है।

Read Also | बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी ने रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का किया आह्वान

मौसम विभाग ने आज कोलकाता में कालवैशाखी की संभावना जतायी है। बताया जाता है कि तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। हालांकि इसकी वजह से उमस वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है और तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना और पूर्व बर्धमान जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बताया जाता है कि पूरे सप्ताह सामान्य रूप से ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

बुधवार को दार्लिजिलिंग, जलपाईगुड़ी, कुचबिहार, अलीपुरदुआर और कालिम्पोंग जिले में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदह जिले में भी बारिश की संभावना है। शनिवार तक उत्तर बंगाल में ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है। रविवार से बारिश की मात्रा में कुछ कमी आ सकती है।

आज पूरा दिन कोलकाता में आसमान में बादलों के छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही कालवैशाखी की संभावना भी जतायी गयी है।

Articles you may like: