🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

इस साल कब मनाया जाएगा 'अम्बुबाची मेला'? कब से कब तक बंद रहेगा कामाख्या मंदिर?

हर साल असम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर में मनाया जाता है। इस विशेष त्योहार को 'अम्बुबाची मेला' के नाम से जाना जाता है।

By Moumita Bhattacharya

May 23, 2026 19:23 IST

होली, दीवाली और दुर्गापूजा के अलावा हमारे देश में ऐसे कई त्योहार हैं जिन्हें प्रत्येक भारतीय को जीवन में कम से कम एक बार जरूर अनुभव करना चाहिए। खास तौर पर इन त्योहारों को अनुभव करने के लिए, भारतीय संस्कृति को करीब से जानने समझने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी भी भारत आते हैं।

ऐसा ही एक त्योहार हर साल असम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर में मनाया जाता है। इस विशेष त्योहार को 'अम्बुबाची मेला' के नाम से जाना जाता है।

आइए आपको 'अम्बुबाची मेला' के महत्व और इसकी तारीख के बारे में विस्तार से बताते हैं :-

क्या है 'अम्बुबाची मेला' का महत्व?

'अम्बुबाची मेला' सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोकप्रिय एक त्योहार है। इस मेले का आयोजन हर साल असम के गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में किया जाता है। बता दें, यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है जिसका हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। कई जगहों पर 'अम्बुबाची मेला' को पूर्व का महाकुंभ भी कहा जाता है। करीब 7 दिनों तक मनाए जाने वाले इस मेले के दौरान 3 दिनों के लिए मंदिर परिसर को सामान्य श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाता है।

अम्बुबाची मेला के मौके पर कामाख्या मंदिर की हुई भव्य सजावट Image : ANI

क्यों मनाया जाता है 'अम्बुबाची मेला'?

मां कामाख्या को समर्पित इस मंदिर में 'अम्बुबाची मेला' का आयोजन किया जाता है। यह मेला मासिक धर्म के जश्न के रूप में आयोजित होता है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक इस मेले में महिलाओं के मासिक धर्म, गर्भधारण क्षमता और नारीत्व की खुशियां मनाता है।

Read Also | विश्व का अनोखा मंदिर, जहां गिलहरी के रूप में होती है हनुमान जी की पूजा! वजह जानकर रह जाएंगे दंग

'अम्बुबाची मेला' के मौके पर 3 दिनों के लिए मंदिर परिसर को आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाता है जिसमें खास परंपराओं का पालन किया जाता है। मान्यताओं के मुताबिक मासिक धर्म के दौरान देवी विश्राम करती हैं।

कब है 'अम्बुबाची मेला'?

इस साल कामाख्या मंदिर में 'अम्बुबाची मेला' की शुरुआत 22 जून 2026 से होगी। हालांकि यह मेला अगले 7 दिनों तक चलेगा लेकिन मंदिर को 26 जून तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में न सिर्फ आम श्रद्धालु बल्कि साधु-संत और तांत्रिक भी देश के अलग-अलग कोने से कामाख्या मंदिर पहुंचते हैं।

Articles you may like: