🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Cannes 2026: ऐश्वर्या राय का ‘क्वीन ऑफ कान्स’ अवतार वायरल, मिडनाइट ब्लू और पाउडर पिंक गाउन में लूटी महफिल

पहले मिडनाइट ब्लू और बाद में पाउडर पिंक गाउन में सजी ऐश्वर्या राय ने जैसे ही Cannes के रेड कार्पेट पर कदम रखा उन्होंने महफिल ही लूट ली।

By Moumita Bhattacharya

May 23, 2026 16:25 IST

कान्स (Cannes) की शुरुआत के बाद से ही फैंस की नजरें लगातार 'Queen of Cannes' यानी विश्व सुन्दरी ऐश्वर्या राय को ढूंढ रही थी। आखिरकार बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या राय ने कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। पहले मिडनाइट ब्लू और बाद में पाउडर पिंक गाउन में सजी ऐश्वर्या ने जैसे ही रेड कार्पेट पर कदम रखा उन्होंने महफिल ही लूट ली।

मिडनाइड ब्लू गाउन में रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या

कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर अपने पहले अपियरेंस के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने अमित अग्रवाल की डिजाइन की हुई मिडनाइट ब्लू रंग का गाउन चुना। इस गाउन में वह जैसे ही कान्स के रेड कार्पेट पर पहुंची, हर किसी का कैमरा उनकी तरफ ही घूम गया। इसमें वह हमेशा की तरह ही बला की खूबसूरत लग रही थी।

Read Also | क्या किसी तीसरे की वजह से हुआ मौनी रॉय का तलाक? सूरज नांबियार ने दी पहली प्रतिक्रिया

गाउन का गहरा प्लंजिंग नेकलाइन उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट कर रहा था। पूरी तरह से फिटेड इस गाउन का नीचे स्टक्चर्ड मरमेड स्टाइल इसे फिशटेल में बदल रहा था जो रेड कार्पेट के लिए एक आदर्श ड्रेस साबित हुई। गाउन पर खास क्रिस्टल वेन एम्ब्रायडरी तकनीक का इस्तेमाल कर काम किया गया था।

Pinkvilla की मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस गाउन को बनाने में करीब 1500 घंटों का समय लगा था। हाथों से पूरे गाउन पर हजारों क्रिस्टल को बहुत ही सफाई के साथ लगाया गया था।

बेटी आराध्या का अनऑफिशियल कान्स डेब्यू

ऐश्वर्या ने कान्स में अपने दूसरे अपियरेंस के लिए पाउडर पिंक रंग का गाउन चुका। रेड गाउन बेटी आराध्या के साथ जब ऐश्वर्या मीडिया के कैमरे के सामने आयी तो एक पल के लिए यह समझना मुश्किल हो गया कि ज्यादा खूबसूरत कौन लग रही है - मां या बेटी। कान्स गाला के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोफी क्यूचर (Sophie Couture) की डिजाइन की हुई पाउडर पिंक रंग की गाउन को चुना।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस गाउन की कीमत करीब ₹3.54 लाख है। स्ट्रैपलेस बॉडीकॉन ड्रेस जिसमें कंधे के पास अलग से फ्लेयर अटैच किया हुआ था। इस गाउन के ऊपरी हिस्से में 3D फ्लोरल एप्लिक बनाए हुए थे जिसमें स्वरोस्की क्रिस्टल को बहुत ही सफाई से जड़ा गया था।

Read Also | चर्चाओं में छाया है मेट गाला में करण जौहर का राजा रवि वर्मा इंस्पायर्ड ड्रामैटिक केप लुक, जानें क्यों है खास?

ऐश्वर्या का ग्लैम लुक

मिडनाइट ब्लू गाउन के साथ ऐश्वर्या ने ग्लैम मेकअप के साथ अपनी खूबसूरती को भी बखूबी निखारा था। आंखों में ड्रामाटिक आइलैश और लाइनर ने सबका ध्यान जहां उनकी नीली आंखों पर खींचा था। वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या के मेकअप में ब्लश का खूब इस्तेमाल किया गया था। रेड कार्पेट पर खास तौर पर उनके चेहरे की लाली किसी की नजरें हटने ही नहीं दे रही थी।

पिंक ब्लश के साथ ही उन्होंने डार्क लिपस्टिक के बजाए पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक को अपना मेकअप कम्प्लिट करने के लिए चुना था। दूसरी बार पाउडर पिंक गाउन के साथ ऐश्वर्या ने मिनीमल मेकअप लुक अपनाया था। इसमें उन्होंने हल्का आईलाइनर लगाया था लेकिन एक बार फिर से अपने गालों पर ब्लश लगाने में कोई कंजूसी नहीं की। इस गाउन के साथ ऐश ने डायमंड के डैंगलर और रिंग को पेयर किया था।

Articles you may like: