कॉमेडी की अफरा-तफरा वाली दुनिया जिसके हर मोड़ पर मिलेगा सिर्फ हंसी का धमाका। मल्टीस्टारर फिल्म, ज्यादा कन्फ्यूजन, ज्यादा कॉमेडी और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट के साथ यह फिल्म दर्शकों को देता है मजेदार ब्रेक का वादा। हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार और ढेर सारे सितारों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की।
क्लासिक कॉमिक टाइमिंग और साफ-सुथरे पारिवारिक मनोरंजन का वही पुराना चार्म इस फिल्म में फिर से देखने को मिलेगा। अगर आप इस फिल्म की पहली झलक देखना चाहते हैं तो आपको बता दें, फिल्म का टीज़र रिलीज हो चुका है।
36 एक्टर्स संग फेक फिल्म
फिल्म वेलकम टू द जंगल की एक छोटी सी झलक दिखायी गयी है। फिल्म के टीजर के मुताबिक इसमें एक नकली फिल्म बनायी जा रही है। घने जंगल में बॉलीवुड के 36 स्टार्स इस फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं।
हालांकि फिल्म में घोड़ों के अलावा किसी भी और जानवर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। टीजर के पहले सीन में ही भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर दिखता है, जहां भारत की तरफ से कुछ लोग आते दिखायी देते हैं।
Read Also | 'पत्नी' वामिका और इन दोनों 'वो' के बीच फंसे 'पति' आयुष्मान, मजेदार ट्रेलर ने हंसा-हंसाकर किया लोट-पोट
इसके बाद 'वेलकम टू द जंगल' का थीम सॉन्ग बजता है और धीरे-धीरे पूरी स्टारकास्ट दिखायी देती है।
बॉलीवुड स्टार्स की बड़ी टोली
फिल्म में एक बड़ी स्टार कास्ट काम कर रही है। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली शामिल हैं।
Read Also | 'किंग' को नहीं है 'अवेंजर्स' से कोई डर, 'डर नहीं दहशत हूं' के डायलॉग के साथ रिलीज डेट हुई कंफर्म, Teaser
आइकॉनिक जुगलबंदी और पुरानी यादें
टीजर के अंत में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की आइकॉनिक जुगलबंदी दिखायी देती है। लंबे समय बाद पर्दे पर इस जोड़ी को साथ देखना दर्शकों को निश्चित रूप से बहुत पसंद आने वाला है। खास बात है कि फिल्म में सालों बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन को भी साथ में काम करते हुए फैंस देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों लगभग 20 सालों बाद बड़े पर्दे पर साथ-साथ नजर आने वाले हैं।
'वेलकम टू द जंगल' 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और देख सकेंगे कि 'मरने में कोई जान कैसे डालता सकता है!'