तारा सिंह और सकीना की लव-स्टोरी का क्रेज अभी तक खत्म नहीं हुआ है। फिल्म 'गदर 2' की सफलता के बाद दर्शकों में फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर काफी उत्सुकता है। अमीषा पटेल ने हाल ही में अपने X प्रोफाइल पर एक पोस्ट कर यह कंफर्म किया है कि फिल्म 'गदर 3' पाइपलाइन में है।
पहले से कहीं ज्यादा धमाकेदार
फिल्म के दोनों पार्ट में सकीना का किरदार निभाने वाली अमीषा पटेल ने हाल ही में अपने X प्रोफाइल से एक पोस्ट किया। इस पोस्ट को पढ़कर ऐसा लग रहा है कि वह फिल्म 'गदर 3' के पाइपलाइन में होने की खबरों को कंफर्म ही कर रही हैं। अपने पोस्ट में अमीषा पटेल ने वादा किया कि फिल्म का तीसरा पार्ट कहीं ज्यादा बड़ा, बोल्ड और धमाकेदार होने वाला है।
अपने पोस्ट में अमीषा पटेल ने लिखा, 'गदर 3 आएगी जरूर और जब आएगी, थिएटर में हंगामा मच जाएगा। दर्शकों के प्यार और भगवान के आर्शिवाद से। 500 करोड़ तो गदर जैसे एक ब्रांड के लिए बस छोटा सा नंबर है। इस बार फिल्म का मापदंड और स्क्रिप्ट कहीं बड़ा और धमाकेदार होने वाला है। तैयार रहें।'
GADAR 3 will come fr sure and JAB aayegi . Theatre mein hungama mach Jayega . With audiences love and gods blessings .. 500 cr is just the minimum nos at the box office for a brand like GADAR 👌👌🙏🏻❤️and this time the scale and script willl be even bigger and dhamakedar . Be…
— ameesha patel (@ameesha_patel) May 8, 2026
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी ने 'गदर 3' के बनने का इशारा किया हो। PinkVilla की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2024 में फिल्म के मेकर्स ने भी कहा था कि गदर 3 की अभी तैयारियां चल रही हैं, कहानी पर काम चल रहा है।
Read Also | एक बड़े ट्विस्ट के साथ जल्द बड़े पर्दे पर आएगी 'धुरंधर 3', जानिए कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?
बता दें, 'गदर' सिर्फ एक फ्रेंचाइजी नहीं है बल्कि यह लोगों की भावनाओं से जुड़ी एक फिल्म है। साल 2001 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित फिल्म 'गदर : एक प्रेम कथा' के साथ यह सफर शुरू हुआ था।
फिल्म में भारतीय ट्रक ड्राइवर तारा सिंह (सनी देओल) और पाकिस्तान के एक वरिष्ठ राजनेता की बेटी सकीना (अमीषा पटेल) की प्रेम कहानी दिखायी गयी थी। इस फिल्म का मुकाबला आमिर खान की फिल्म 'लगान' से था। इसके बावजूद यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
22 सालों बाद पिछले साल 'गदर 2' सिनेमा के पर्दे पर लौटी जिसमें 1971 के भारत-पाक युद्ध को दिखाया गया। यह फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आयी और ब्लॉकबस्टर हुई। अब फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं।