🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

रिलीज से पहले ही उत्सुकता बढ़ा रही है थलपति विजय की फिल्म 'जना नयगन', लीक के बाद हुआ ₹70 करोड़ का नुकसान

दावा किया जा रहा है कि प्राइम वीडियो के साथ समझौता खत्म होने के बाद निर्माताओं ने अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से बातचीत की लेकिन नए प्रस्ताव काफी कम रकम के रहे

By Moumita Bhattacharya

May 04, 2026 11:50 IST

अभिनेता से नेता बने विजय थलपति की आखिरी और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जना नयगन' (Jana Nayagan) रिलीज होने से पहले विवादों में घिर गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो ऑनलाइन लीक के बाद फिल्म को बड़ा वित्तीय झटका लगा है। Track Tollywood की रिपोर्ट के मुताबिक, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video के साथ ₹120 करोड़ के डील रद्द होने के बाद फिल्म को करीब ₹70 करोड़ का नुकसान हुआ है।

फिल्म के निर्माता केवीएन प्रोडक्शंस है। दावा किया जा रहा है कि प्राइम वीडियो के साथ समझौता खत्म होने के बाद निर्माताओं ने अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से बातचीत की लेकिन नए प्रस्ताव काफी कम रकम के रहे जो लगभग ₹50 करोड़ के आसपास है।

लीक के बाद हुई कानूनी कार्रवाई

फिल्म 'जना नयगन' के लीक होने के बाद कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है। यह फिल्म कथित तौर पर 9 अप्रैल को ऑनलाइन लीक हुई, जिसके बाद प्रोडक्शन हाउस ने तुरंत कदम उठाए।

Read Also | हॉरर-कॉमेडी के हैं शौकीन तो OTT पर मौजूद इन 6 फिल्मों को रखें अपनी Must Watch लिस्ट में

निर्माताओं की ओर से एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर लोगों को चेतावनी दी गई कि फिल्म के पायरेटेड कंटेंट- क्लिप्स या पूरी फिल्म - का प्रसार न करें।

इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं। इनमें एक फ्रीलांस एडिटर उमा शंकर का नाम सामने आया है। जांचकर्ताओं का मानना है कि उन्होंने बिना अनुमति के फिल्म की फुटेज एक्सेस की, उसे जोड़कर पूरा वर्जन तैयार किया और फिर उसे पायरेसी नेटवर्क्स के जरिए फैलाया। जिससे फिल्म बड़े पैमाने पर ऑनलाइन लीक हो गई।

आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम, कॉपीराइट अधिनियम और सिनेमैटोग्राफी अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम जमानत की याचिका को मद्रास हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

देरी के बावजूद फिल्म रिलीज को लेकर उत्सुकता

देरी के बावजूद फिल्म की रिलीज को लेकर चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं। Jana Nayagan को पहले जनवरी 2026 में रिलीज़ किया जाना था, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान उठे आपत्तियों के चलते इसकी रिलीज टाल दी गई। इन आपत्तियों का मुख्य कारण फिल्म की राजनीतिक विषय-वस्तु बताया जा रहा है।

'जना नयगन' को लेकर PinkVilla की रिपोर्ट के अनुसार अब इसकी रिलीज संभावित रूप से 8 मई के आसपास तय मानी जा रही है, जो तमिलनाडु चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हो सकती है। संभावना जतायी जा रही है कि यह फिल्म को हिंदी में भी जननेता के नाम से भी रिलीज की जा सकती है। अभिनेता-राजनेता विजय की यह फिल्म उनके करियर की अंतिम फिल्म मानी जा रही है, जिससे इसे लेकर दर्शकों में और भी ज्यादा उत्सुकता बनी हुई है।

Articles you may like:

Election