🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

केन्या में जलवायु परिवर्तन का असर: मार्च में 112 लोगों की मौत के बाद नई त्रासदी

भारी बारिश के कारण सड़कें बंद और संपत्ति को व्यापक नुकसान, लोग विस्थापित

By प्रियंका महतो

May 03, 2026 18:15 IST

नैरोबी : केन्या में लगातार भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ ने इस सप्ताह कम से कम 10 लोगों की जान ले ली है। इस बात की पुष्टि केन्या की नेशनल पुलिस सर्विस ने शनिवार को की। पुलिस ने बताया कि ज्यादातर मौतें देश के पूर्वी क्षेत्र में हुई है जहां बाढ़ के कारण सड़कें बंद हो गई है संपत्ति को व्यापक नुकसान पहुंचा है और बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं। कई समुदाय संकट की स्थिति में हैं। पुलिस के बयान में कहा गया अब तक कुल दस लोगों की मृत्यु हो चुकी है जिसमें सबसे अधिक सात मौतें पूर्वी क्षेत्र में हुई हैं।

पुलिस ने यह भी बताया कि दो महत्वपूर्ण पुलों के ध्वस्त हो जाने से सामुदायिक परिवहन और वस्तुओं की आवाजाही गंभीर रूप से प्रभावित हुई है खासकर कोस्टल और पूर्वी क्षेत्रों में। अधिकारियों ने सभी नागरिकों विशेषकर उच्च जोखिम वाले और प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करने का आग्रह किया है। केन्या में इस वर्ष मार्च में भी बाढ़ से कम से कम 112 लोगों की मौत हो चुकी थी। यह देश जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से लगातार प्रभावित हो रहा है।

Articles you may like: