🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

नीदरलैंड्स में राजकुमारियों पर हमले की साजिश नाकाम, 33 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

राजकुमारी अमालिया और एलेक्सिया पर पहले भी अपहरण और धमकी की साजिशों का रहा है इतिहास

नीदरलैंड्स : नीदरलैंड्स में एक बड़ा हमला टाल दिया गया है। डच शाही परिवार के दो सदस्यों - राजकुमारी कैथरीना-अमालिया और उनकी बहन राजकुमारी एलेक्सिया- को निशाना बनाकर हमले की योजना बनाई गई थी ऐसा आरोप सामने आया है। इस मामले में 33 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के पास से दो कुल्हाड़ियाँ बरामद की गई हैं। इन कुल्हाड़ियों पर ‘Alexia’, ‘Mossad’ और ‘Sieg Heil’— नाज़ी काल का नारा- खुदा हुआ पाया गया है। इसके अलावा उसके पास से एक हाथ से लिखा हुआ नोट भी मिला है जिसमें ‘Amalia’, ‘Alexia’ और ‘bloodbath’ जैसे शब्द लिखे हुए थे।

यह घटना फरवरी महीने में द हेग में हुई थी जहाँ से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। द हेग पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के कार्यालय ने बताया है कि आरोपी को आगामी सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।हालांकि इस हमले के पीछे असली उद्देश्य क्या था यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। डच कानून के कारण आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

उल्लेखनीय है कि राजकुमारी अमालिया नीदरलैंड्स के राजा विलेम-अलेक्ज़ेंडर और रानी मैक्सिमा की पुत्री हैं तथा वह सिंहासन की उत्तराधिकारी हैं। उनकी बहन एलेक्सिया सिंहासन की दूसरी दावेदार हैं। राजकुमारी अमालिया की सुरक्षा को लेकर पहले भी चिंता जताई जा चुकी है। इससे पहले मादक पदार्थों के एक गिरोह द्वारा उनके अपहरण की साजिश का आरोप सामने आया था। उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री मार्क रुट्टे को भी निशाना बनाने की बात कही गई थी।

वर्ष 2020 में एक व्यक्ति ने राजकुमारियों को लेकर बलात्कार की धमकी दी थी। वहीं 2022 में गैंग सदस्यों की बातचीत से एक और हमले की योजना के संकेत मिले थे। सुरक्षा चिंताओं के कारण एक समय अमालिया को एम्स्टर्डम के छात्रावास को छोड़ना पड़ा था। बाद में उन्हें द हेग में कड़ी सुरक्षा के बीच राजमहल में स्थानांतरित कर दिया गया।

Articles you may like: