साल 1978 में आयी थी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'पति-पत्नी और वो'। फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजिता कौर ने मुख्य भूमिका निभायी थी। उसके बाद साल 2019 में आयी इस फिल्म की रिमेक जिसमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे ने मुख्य किरदार निभाएं। अब फिल्म का सिक्वल 'पति पत्नी और वो दो' आ रही है जिसका ट्रेलर जारी किया जा चुका है।
इस फिल्म में 'पति' आयुष्मान खुराना 'पत्नी' वामिका गब्बी और दो गर्ल फ्रेंड के बीच अपनी फजीहत कर करवाते नजर आ रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि 'पति' यानी पांडे जी की दो गर्ल फ्रेंड कौन हैं? तो चलिए उसका खुलासा भी कर देते हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना की दो गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह।
Read Also | एक बड़े ट्विस्ट के साथ जल्द बड़े पर्दे पर आएगी 'धुरंधर 3', जानिए कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?
मजेदार ट्रेलर ने खूब हंसाया
ट्रेलर को 'पतिवर्स' के टैगलाइन के साथ रिलीज किया गया है। दो गर्लफ्रेंड और पत्नी के बीच आयुष्मान खुराना की पूरी जिंदगी उथल-पुथल से भरी दिखायी गयी है। फिल्म में आयुष्मान खुराना का नाम प्रजापति पांडे हैं जो प्रयागराज में वन विभाग के अधिकारी हैं। फिल्म की कहानी अपनी एक गर्लफ्रेंड की मदद करने से शुरू होती है जो देखते ही देखते झूठ और शक में बदल जाती है।
Dilon aur jungle par raaj karne aya hai Prajapati Pandey 🔥✨
— T-Series (@TSeries) April 20, 2026
Pati Patni Aur Woh Do Teaser now trending on YouTube! #PatiPatniAurWohDo Teaser Out Now - https://t.co/UNbgD2QZ55
In cinemas on 15th May 2026!@ayushmannk @SaraAliKhan @WamiqaG @Rakulpreet #MudassarAziz… pic.twitter.com/rsfLwQ7JbT
अब आने वाली ऐसी परिस्थितियां जिनपर प्रजापति का बस नहीं चलता है उनसे वह, उनकी दोनों गर्लफ्रेंड और पत्नी कैसे निपटती हैं, यह देखना निश्चित रूप से मजेदार होने वाला है।
फिल्म में तिग्मांशू धूलिया एक दमदार कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं। उनके डायलॉग दमदार तो हैं लेकिन सिचुएशन की वजह से बहुत ही फनी लगते हैं। हमेशा की तरह ही आयुष्मान खुराना की कॉमिक टाइमिंग बेहद अच्छी है। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है।
यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के गाने पहले ही आ चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि पांडे जी की उस उथल-पुथल से भरी जिंदगी को देखकर फैंस कितना हंसते-मुस्कुराते थिएटर से बाहर निकलते हैं।