पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। चुनाव आयोग की ओर से बताया गया है कि राज्य में 165 लोग अतिरिक्त काउंटिंग ऑब्जर्वर और 11 पुलिस ऑब्जर्वर को नियुक्त किया जा रहा है।
चुनाव आयोग (ECI) विज्ञप्ति में कहा गया है कि अतिरिक्त ऑब्जर्वर का काम मुख्य रूप से मतगणना केंद्रों में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना और पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित, शांतिपूर्ण, भयमुक्त व पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करवाना सुनिश्चित करना है।
संविधान की अनुच्छेद 324 और निर्धारित कानून के अधीन इस नियुक्ति का उल्लेख किया गया है। जिन विधानसभा केंद्रों में एक से ज्यादा मतगणना कक्ष हैं वहां काउंटिंग ऑब्जर्वर की मदद के लिए अतिरिक्त ऑब्जर्वर की नियुक्ति की जा रही है।
वहीं पुलिस ऑब्जर्वर जो मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की देखरेख करते हैं। मतगणना वाले दिन वे किसी भी परिस्थिति में गणनाकक्ष के अंदर प्रवेश नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही ECI ने जो निर्देश दिया है उसके आधार पर मतगणना केंद्र में प्रवेश के लिए QR कोड वाले परिचय पत्र का होना अनिवार्य किया गया है।
अपने पास मोबाइल फोन रखने पर भी पाबंदी लगायी गयी है। बताया गया है कि मतगणना का रिजल्ट निर्धारित फॉर्म पर तैयार कर काउंटिंग एजेंट से हस्ताक्षर करवाया जाएगा।