कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और मतदान से जुड़ी खबरें देखते और पढ़ते हुए बोर हो गए हैं? अब दिल और दिमाग को थोड़ी राहत दिलाने वाली हल्की-फुल्की एंटरटेनमेंट फिल्मों के बारे में सोच रहे हैं? अगर हॉरर और सस्पेंस फिल्में देखना पसंद है तो क्यों न इस बार हॉरर-कॉमेडी फिल्में ट्राई की जाए?
इस सप्ताहांत हल्की लाइट जलाकर हाथ में पॉपकॉर्न से भरा बकेट लेकर अपने घर ड्राईंग रुम में बैठकर ही हल्की-फुल्की हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का आनंद उठाइए...हम दावा करते हैं कि आप निराश नहीं होंगे।
थामा X 6 ऐसी हॉरर-कॉमेडी फिल्में जो आप अपने घर में बैठकर OTT पर कर सकते हैं Binge Watch :
स्त्री 2
थोड़ा ड्रामा, ढेर सारी कॉमेडी जिसमें हॉरर का तड़का। सरकटा के साथ चंदेरी कैसे निपटती है यहीं है इस फिल्म की कहानी। फिल्म में कुछ ऐसे कैमियो भी हैं जो आपको जरूर पसंद आएंगे।
स्टार्स : राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना
कहां देखें : अमेजॉन प्राइम वीडियो
2. भुल भुलैया 3
फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म जिसमें रुह बाबा के साथ OG मंजूलिका भी वापस आयी। साथ में माधुरी दीक्षित की धुंआधार एक्टिंग आपको फिल्म खत्म होने से पहले हिलने ही नहीं देगी। 'आमी जे तोमार' फेसऑफ के साथ शानदार कॉमेडी सीन।
स्टार्स : कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी
कहां देखें : नेटफ्लिक्स
3. मुंज्या
कोंकण की लोककथाओं से प्रेरित। हॉरर-कॉमेडी के साथ मिस्ट्री जिससे आप आज भी रिलेट कर पाएंगे। दर्शकों को गुदगुदाने के साथ ही हिट गाने जो आज भी आपके प्ले लिस्ट में अपनी जगह बना लेंगे।
स्टार्स : अभय वर्मा, शर्वरी, मोना सिंह, सत्यराज
कहां देखें : डिज्नी प्लस हॉटस्टार
4. थामा
मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म। देसी ट्विस्ट के साथ वैम्पायर की प्रेम कहानी। सुपरनेचुरल कुछ कहानियां जो आज भी गांवों में दादी-नानी अपने नाती-पोतों को सुनाती हैं। साथ में गुदगुदाती कॉमेडी का तड़का। साथ ही एक कैमियो किरदार, जिसे देखने की आपने उम्मीद नहीं की होगी।
स्टार्स : आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, परेश रावल
कहां देखें : अमेजॉन प्राइम वीडियो
5. भेड़िया
भेड़िया मानव की सदियो पुरानी कहानी। शानदार विजुअल्स। वरुण धवन की शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ ही अरुणाचल प्रदेश के घने जंगल जो आपका दिल जीत लेंगे। हॉरर ऐसी कि आप अपनी सीट से उठ ही नहीं पाएंगे। अभिषेक बनर्जी और वरुण धवन का ब्रोमैंस जो आपको हंसा-हंसा कर पागल कर देगा।
स्टार्स : वरुण धवन, अभिषेक बनर्जी, कृति सैनन, दीपक डोबरियाल
कहां देखें : जियो सिनेमा
6. रुही
एक भूत की कहानी जो शादी करना चाहती है। छोटे शहर का लड़कों ने जो उस लड़की का अपहरण कर लेता है जिसपर उस भूत ने अपना कब्जा किया है। किडनैप करने वाले लड़कों में एक उस लड़की से प्यार कर बैठता है तो दूसरा उस लड़की पर चढ़ी भूत को अपना दिल दे बैठता है। क्या यह कन्फ्यूजन होगी क्लियर?
स्टार्स : राजकुमार राव, जहान्वी कपूर, वरुण शर्मा
कहां देखें : नेटफ्लिक्स/जियो सिनेमा