🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दो-तिहाई बहुमत के साथ चुनाव में जीतेगी तृणमूल कांग्रेस - आत्मविश्वासी ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस का क्या रिजल्ट होगा? इसके जवाब में ममता बनर्जी ने आत्मविश्वास के साथ कहा, 'दो तिहाई बहुमत हमें मिलने वाला है।'

By Moumita Bhattacharya

Apr 29, 2026 16:58 IST

बुधवार (29 अप्रैल) की शाम को मित्र इंस्टिट्यूनशन में तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपना मतदान किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विभिन्न विधानसभा केंद्रों पर केंद्रीय बल के जवानों पर अत्याचार का आरोप लगाया।

ममता बनर्जी ने कहा कि चारो तरफ केंद्रीय बल अत्याचार कर रही है। कई बूथ पर एजेंट को नहीं बैठने दिया जा रहा है। महिलाओं और शिशुओं को पीटा जा रहा है। मैंने ऐसा मतदान पहले कभी नहीं देखा।

कुछ घंटों बाद ही दूसरे चरण का मतदान खत्म होने वाला है। तृणमूल कांग्रेस का क्या रिजल्ट होगा? इसके जवाब में ममता बनर्जी ने आत्मविश्वास के साथ कहा, 'दो तिहाई बहुमत हमें मिलने वाला है।'

बुधवार की सुबह से ही भवानीपुर के विभिन्न बूथ पर ममता बनर्जी निरीक्षण करने पहुंचे। वर्ष 2021 में ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव में खड़ी हुई थी। उस समय भी उन्हें नंदीग्राम के कई बूथों का निरीक्षण करते हुए देखा गया है। बुधवार को पहले वह चेतला गयी। वहां फिरहाद हकीम से मिलने उनके घर गयी। इसके बाद वह वार्ड नंबर 70 के पार्षद असीम बसु से मिलने पहुंचे।

केंद्रीय बल की अतिसक्रियता को लेकर ममता बनर्जी ने सवाल उठाया। मतदान के बाद केंद्रीय बल और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर ममता बनर्जी ने तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मेरे मुहल्ले में घुसकर महिलाओं को पीटा जा रहा है। काफी जगहों पर हमारे बूथ एजेंट को भी बाहर निकाल दिया गया है। क्या इसी प्रकार पारदर्शिता के साथ और बिना किसी परेशानी के चुनाव हो रहा है?

Articles you may like: