🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

राजस्थान के कोटा के स‍िटी मॉल में लगी भीषण आग, पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़‍ियां

मॉल के पिछले हिस्से में शोरूम में आग लगी है। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाकर भागे।

By लखन भारती

Apr 29, 2026 12:11 IST

कोटाः राजस्थान के कोटा के स‍िटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर लोग जान बचाकर बाहर भागने लगे, ज‍िसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़‍ियां पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मॉल के बाहर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। मॉल के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर न‍िकाला जा रहा है।

आग पर पाया काबू

एक दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है। आसपास के घरों को खाली कराया जा रहा है। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई। आग से चारो तरफ धुआं फैल गया है।

आग लगने का कारण का पता नहीं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग वहां लगी जहां पर अभी शोरूम खुले नहीं थे। यह मॉल कोचिंंग सेंटर के पास है, जहां पर काफी स्टूडेंट रहते हैं। स्टूडेंट यहां पर घूमने के लिए भी आते हैं। आग लगने का कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सुबह के वक्त आग लगने की वजह से बहुत ज्यादा भीड़ नहीं थी। आग चपेट में 5 दुकानें आ गईं, जो जलकर पूरी तरह से खाक हो गई।

कोई जनहानि नहीं हुई

एसपी ने बताया कि मॉल पूरी तरह से खुला नहीं था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई है। आग काबू में है। पास के कोचिंग संस्थान को खाली करा लिया गया है। कोटा नगर निगम से दमकर्मी पहुंचे हैं। सिविल डिफेंस के लोग भी पहुंचे हैं। कोई सिलेंडर और ज्वलनशीन तो नहीं है, इसकी जांच की जा रही है।

Articles you may like: