बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में हावड़ा के बाली विधानसभा केंद्र में काफी तनावपूर्ण माहौल बना गया। बुधवार की सुबह मतदान करते समय अचानक EVM खराब हो जाने से मतदान प्रक्रिया रुक गयी। EVM के खराब होने और वोटिंग प्रक्रिया के ठप्प पड़ने की वजह से मतदाता काफी भड़क उठे और माहौल में तनाव बढ़ गया।
परिस्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बल के जवानों को लाठीचार्ज करना पड़ा जिससे इलाका और भी तनावपूर्ण हो गया। डॉन बॉस्को लिलुआ सोहनलाल विद्यालय में बुधवार की सुबह मतदान के दूसरे चरण में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गयी।
Read Also | ममता बनर्जी ने लगाया आरोप, भाजपा बल प्रयोग कर चुनाव को कर रही है प्रभावित
प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान प्रक्रिया चल रही थी तभी अचानक एक EVM खराब हो गया जिससे वोटिंग रुक गई। मशीन खराब होने और मतदान रुकते ही मतदाता नाराज़ हो गए और मौके पर तनाव फैल गया।
VIDEO | Howrah, West Bengal: An EVM glitch reportedly sparks clash in Bally. CRPF personnel detain two people.#AssemblyPollsWithPTI #WestBengalPollsWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) April 29, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Eyo6DGfTzf
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान दो प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया गया। घटना के बाद तुरंत हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन को नियंत्रित किया। बताया जाता है कि कुछ ही देर में खराब EVM को ठीक कर दिया गया और फिर से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गयी।
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और मतदान जारी है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं कि आगे कोई भी हिंसक घटना न हो।