इस बार विधानसभा चुनाव में अभिषेक बनर्जी ने कहा पश्चिम बंगाल में भाजपा को 50 सीटों से नीचे ही रोकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को 50 सीटों से नीचे रोकना बेहद जरूरी है। बुधवार को दूसरे चरण के मतदान में उन्होंने भवानीपुर विधानसभा केंद्र के मित्र इंस्टिट्यूशन में जाकर मतदान किया।
मतदान कर बाहर निकलते समय मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा को 50 सीटों से नीचे लाना होगा। वरना पहले जैसे पेटिस विक्रेता को परेशान किया गया था वैसी घटनाएं फिर हो सकती हैं। ऐसा होने नहीं दिया जा सकता। गौरतलब है कि पिछले वर्ष दिसंबर में गीता पाठ वाले दिन भाजपा कार्यकर्ताओं पर पेटिस विक्रेताओं से मारपीट के आरोप लगाया गया थे। इसके बाद ही काफी राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गयी थी।
Read Also | दूसरे चरण का मतदान शुरू, जानिए यहां चुनाव से जुड़ा हर अपडेट
उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर चुनाव आयोग और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बलों के माध्यम से महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है। गरीबों को परेशान किया जा रहा है। जो लोग डर और भय का माहौल बनाकर बंगाल पर कब्जा करना चाहते हैं, बंगाल उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।
अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि 4 तारीख को जनता ऐसा जवाब देगी कि अगले 100 सालों तक किसी में बंगाल के लोगों के साथ गद्दारी करने की हिम्मत नहीं होगी। डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने राज्य की जनता को दिए संदेश में कहा कि हिम्मत के साथ आगे आएं और वोट दें।
साथ ही उन्होंने एक बार फिर से आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल के लोगों को डराया जा रहा है। आयोग अपनी सीमा से बाहर जाकर काम कर रहा है। बंगाल के लोगों का अपमान किया गया है, उन्हें रोहिंग्या कहकर अपमानित किया गया है।