🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

भवानीपुर के मतदान केंद्र पर ममता बनर्जी-शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने

चक्रबेड़िया में मतदान केंद्र के पास से ही ममता बनर्जी के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्हें कोई वोट नहीं दे रहा है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 29, 2026 11:29 IST

भवानीपुर में प्रत्येक बूथ का निरीक्षण करते समय एक ही मतदान केंद्र पर शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी पहुंच गए। घटनास्थल चक्रबेड़िया का एक मतदान केंद्र है। ममता बनर्जी इलाके के पार्टी ऑफिस के बराम्दे में बैठी थी। उसी समय ऑफिस के ठीक सामने वाले रास्ते पर शुभेंदु अधिकारी भी पहुंच गए। जिस जगह पर शुभेंदु अधिकारी पहुंचे थे वहां काफी देर तक ममता बनर्जी बैठी हुई थी।

चक्रबेड़िया में मतदान केंद्र के पास से ही ममता बनर्जी के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्हें कोई वोट नहीं दे रहा है। बताया जाता है कि शुभेंदु अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में केंद्रीय बल के जवान भी मौजूद थे। इसके बाद ममता बनर्जी के खिलाफ आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि गुडागर्दी नहीं करने दूंगा। ममता बनर्जी इतने लोगों के साथ गुंडागर्दी करने आयी हैं। 50-60 गुंडों के साथ वह घूम रही हैं। कोलकाता के डीईओ के पास भी शिकायत आयी है।

Read Also | मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची ममता बनर्जी ने उठाया सवाल, 'क्या इस तरह होता है चुनाव?'

शुभेंदु अधिकारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि वोट के कारण धारा 163 लागू है। फिर वह इतने लोगों के साथ कैसे घूम रही हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कोई प्रत्याशी अकेला घूम सकता है। वह भी अकेली ही घूमेंगी, यह उन्होंने कहा था। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी प्रत्याशी हैं। वह आ सकती हैं लेकिन गुंडागर्दी क्यों कर रही हैं?

मतदान के दिन अपने विधानसभा केंद्र भवानीपुर में विभिन्न जगहों पर भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। वह मतदाताओं के साथ ही बातचीत कर रहे हैं। इसके साथ ही ममता बनर्जी भी सुबह से अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में घूम रही हैं। राजनीतिक हलकों में कहा जा रहा है कि अन्य वर्षों में वह मतदान करने के बाद अपने घर चली जाती थीं।

Articles you may like: