🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पुलिस की अति-सक्रियता को लेकर ममता बनर्जी ने लगाया आरोप, आयोग ने दिया क्या जवाब?

CEO मनोज अग्रवाल ने कहा कि बिना किसी बाधा और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस को जो सही लगेगा वहीं करेगी।

By Moumita Bhattacharya

Apr 29, 2026 15:24 IST

भवानीपुर के कई वार्ड में पुलिस और केंद्रीय बल की अति सक्रियता का आरोप मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगाया है। उनके आरोपों का मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने जवाब दिया है।

उन्होंने कहा कि बिना किसी बाधा और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस को जो सही लगेगा वहीं करेगी।

विधानसभा चुनाव के दूसरे दिन भवानीपुर विधानसभा केंद्र के कई बूथ का निरीक्षण करने के बाद तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भवानीपुर के वार्ड नंबर 70 के पार्षद असीम बसु के घर पर जाकर केंद्रीय बल ने अत्याचार किया। मोबाइल छिन लिया गया। उस समय पार्षद घर पर नहीं थे। केंद्रीय बल और पुलिस वोटर को प्रभावित करने का आरोप भी उन्होंने लगाया।

Read Also | मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची ममता बनर्जी ने उठाया सवाल, 'क्या इस तरह होता है चुनाव?'

हालांकि CEO मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि पुलिस क्या कर रही है यह मैं नहीं बता पाऊंगा। पुलिस का काम परिस्थिति की जांच करके देखना, अशांति को रोकने के लिए कहां जाना होगा, यह पुलिस जाने। पुलिस के पास जरूर कोई इनपुट थी। इस वजह से वह गए थे। बिना किसी बाधा के और शांति से चुनाव संचालित करने की जिम्मेदारी पुलिस पर है।

वहीं दूसरी तरफ कई विधानसभा केंद्रों के विभिन्न बूथों पर लंबे समय से EVM खराब होने का आरोप लगाया गया। इस मामले में मनोज अग्रवाल ने कहा कि कुछ जगहों पर EVM होने की शिकायतें मिली हैं। जितनी जल्दी संभव बूथ पर EVM को बदलने की व्यवस्था की जाएगी।

Articles you may like: