फलता में EVM पर भाजपा के चुनाव चिह्न के पास सफेद टेप लगाने का आरोप सामने आया है। अमित मालविय ने अपने X हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर यह आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि यह घटना बूथ नंबर 144 और 189 पर हुई है और रिपोर्ट भी मांगी है।
इस मामले में बंगाल के CEO मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि जहां-जहां EVM में काले या सफेद टेप पाए गए हैं, वहां पुनर्मतदान कराया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में बूथों पर इस तरह की गड़बड़ी सामने आती है, तो पूरे विधानसभा क्षेत्र में ही पुनर्मतदान कराया जाएगा।
Read Also | दोपहर 1 बजे तक 60% से ज्यादा हुआ मतदान, किस जिले में कितना?
गौरतलब है कि 29 अप्रैल को बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में राज्य के 142 विधानसभा केंद्रों में बुधवार को मतदान हो रहा है। विभिन्न जगहों से छिटपुट हिंसा और गड़बड़ी की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच फलता में EVM पर सफेद टेप लगाने का आरोप भी सामने आया है।
This is what Mamata Banerjee was defending when she spoke up for Jehangir Khan, a criminal contesting on a TMC ticket from Falta in Diamond Harbour.
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 29, 2026
In several polling booths, the option to vote for the BJP has been blocked using a tape, effectively preventing voters from… pic.twitter.com/sKw3mcdA86
भाजपा नेता अमित मालविय ने X पर एक पोस्ट लिखा है कि फलता के कई बूथों पर भाजपा के बटन को टेप से ढक दिया गया है ताकि मतदाता अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट न दे सकें। वहीं इस मामले में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने फोन किया था। फलता की घटना के बारे में उनको बताया।
अमित मालविय ने जो वीडियो पोस्ट किया था उसमें सिर्फ भाजपा के चुनाव चिन्ह के पास वाले बटन पर ही नहीं बल्कि सीपीएम के बटन के बगल में भी सफेद टेप लगाया गया है।