🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पश्चिम बंगाल चुनाव में पहली बार की गई NIA की तैनाती, बम के इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया गया कदम

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है और चुनाव आयोग ने एक बड़ा कदम उठाते हुए NIA को तैनात किया है।

By लखन भारती

Apr 29, 2026 13:36 IST

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज बुधवार को दूसरे चरण के लिए वोटिंग हो रही है। ऐसे में पहली बार NIA की तैनाती की गई है। बम के इस्तेमाल को रोकने के लिए NIA को तैनात किया गया है। NIA की तैनाती चुनाव आयोग के द्वारा की गई है और NIA की अलग-अलग टीम संवेदनशील जगहों पर निगरानी में जुटी हुई हैं।

गौरतलब है कि बंगाल में पहले राउंड की वोटिंग के बाद कुछ इलाकों से भारी मात्रा में देसी बम मिले थे। इसीलिए चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया, जिससे बंगाल चुनाव के फाइनल राउंड की वोटिंग शांति से संपन्न हो सके।

भांगड़ में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता के घर से मिले थे 79 देसी बम बरामद

हाल ही में पश्चिम बंगाल के भांगर से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता के घर से 79 देसी बम बरामद किए गए थे। जिसके बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया था। अधिकारियों का कहना था कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर रफीकुल इस्लाम के घर पर तलाशी अभियान के दौरान विस्फोटक सामग्री जब्त की गई थी, जिसके बाद संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई थी।

NIA ने इस मामले में जांच शुरू कर दी थी। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया था कि कोलकाता के पुलिस आयुक्त, सभी डीसीपी, एसपी और ओसी एवं आईसी रैंक तक के अधिकारियों को कड़ा संदेश जारी किया गया है कि यदि उनके अधिकार क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति द्वारा ऐसा कोई विस्फोटक पाया जाता है या धमकी भरी रणनीति का इस्तेमाल किया जाता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में निगरानी और नियंत्रण को बढ़ाया जाएगा ताकि मतदाता बिना किसी डर के अपना वोट डाल सकें।

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे।

Articles you may like: