विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के दिन पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपना मतदान किया। बुधवार (29 अप्रैल) को पत्नी डोना गांगुली और बड़े भाई स्नेहाशिष को साथ लेकर बेहला में जनकल्याण स्कूल में जाकर वोट दिया। वहां उन्होंने वोटकर्मियों से भी बात की। वोट देकर निकलने के बाद मीडिया से उन्होंने बात की। इस दौरान उन्होंने चुनाव से लेकर IPL तक के बारे में बात की।
सौरभ गांगुली ने मतदान के बाद कहा, -"राज्य में क्या होगा, जनता डिसाइड करेगी"#SouravGanguly #WestBengalElection2026 #Phase2Voting #VotingDay #CricketNews #Shorts #SamacharEiSamay pic.twitter.com/VdC9ETt4Vo
— Samachar Ei Samay (@Samachareisamay) April 29, 2026
सौरव गांगुली दोपहर करीब 1 बजे मतदान करने पहुंचे। वोट देकर निकलने के बाद मीडिया ने जब उनसे मतदान की इतनी भारी प्रतिशत के बारे में पूछा तो पहले वह इसका जवाब देना टालते नजर आएं। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि पिछले चरण में काफी मतदान हुआ। इस बार क्या होता है वह तो शाम को ही पता चलेगा। लेकिन इस बार काफी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है।
Read Also | फलता में भाजपा ने लगाया EVM पर सफेद टेप लगाने का आरोप, आयोग ले सकता है बड़ा फैसला
इसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या पिछली विधानसभा की तुलना में इस बार कोई अंतर नजर आ रहा है? इसका जवाब भी उन्होंने झेंपते हुए दिया। उन्होंने कहा कि मुझसे मत पुछिए। मैं अपना वोट देकर आया हूं, बस।
#WATCH | On voter turnout, Sourav Ganguly says, "...In the previous phase too, the voting percentage was 90 plus. Let's see, we will get to know by this evening..." https://t.co/SxXWZNXiwE pic.twitter.com/idaQKhYWQH
— ANI (@ANI) April 29, 2026
IPL के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि IPL तो काफी अच्छा हो रहा है। फिलहाल बीच में ही है। देखते हैं क्या होता है। इतनी टीमों में से किसी एक को चुनना बहुत कठिन है। लेकिन पसंद की लिस्ट में दो-एक टीम जरूर है। पंजाब किंग्स अच्छा खेल रही है। राजस्थान भी अच्छा खेल रही है, आरसीबी भी अच्छा खेल रही है। प्रत्येक टीम ही 7-8 मैच खेल रही है। इसलिए आधा टूर्नामेंट तो अभी भी बाकी है।
#WATCH | South 24 Parganas, West Bengal: Former Captain of the Indian Cricket Team, Sourav Ganguly says, "IPL is going on. There are several teams there. It is difficult to choose a favourite but Punjab is playing well, and Rajasthan is good too, and so is RCB. Half of the pic.twitter.com/ClTC1gh8jI
— ANI (@ANI) April 29, 2026
वर्तमान में IPL के प्वाएंट टेबल पर पंजाब किंग्स ही सबसे ऊपर है। इस टीम ने लगातार 7 मैच जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स से पंजाब हार गयी। वहीं दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है और राजस्थान तीसरे स्थान पर है। इस बार तीन टीम लय में है जो ट्रॉफी जीतने के दावेदार हो सकते हैं।