साल 2026 का ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) की परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित किया जा सकता है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज (30 अप्रैल, 2026) सुबह 11 बजे दोनों कक्षाओं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
बता दें, इस साल फरवरी में ICSE और ISC की परीक्षाएं शुरू हुई थी और मार्च के मध्य में परीक्षाएं खत्म हुई थी।
कहां देख सकेंगे अपना रिजल्ट?
परीक्षार्थी ऑनलाइन माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। आगे विस्तार से पूरी प्रक्रिया बतायी जा रही है :
कैसे देखेंगे CISCE वेबसाइट पर रिजल्ट :
- सबसे पहले CISCE के आधिकारिक वेबसाइट (cisce.org/results.cisce.org) पर जाएं।
- अब 'Course' विकल्प का चुनाव करें।
- ICSE (कक्षा 10वीं) अथवा
- ISC (कक्षा 12वीं)
- अब निर्धारित स्थान पर Unique ID, Index Number और CAPTCHA टाइप करें।
अगले चरण में 'Submit' विकल्प पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपकी परीक्षा का रिजल्ट स्क्रिन पर आ जाएगा। अगर आवश्यकता हो तो 'Print' विकल्प पर क्लिक कर इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
इसके साथ ही डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से भी परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं :
results.digilocker.gov.in पर जाएं।
CISCE सेक्शन का चुनाव करें।
कक्षा के आधार पर ICSE (कक्षा 10वीं) या ISC (कक्षा 12वीं) का विकल्प चुने।
अगले चरण में मांगी गयी आवश्यक जानकारी जैसे Index Number, Unique ID और जन्मतिथि डालकर Submit पर क्लिक करें।
महत्वपूर्ण तारीखें :
Recheck के लिए आवेदन : 1 से 4 मई के बीच
Improvement Exam के लिए रजिस्ट्रेशन : 8 से 14 मई के बीच
Recheck का रिजल्ट : जून के पहले सप्ताह में
Re-evaluation के लिए आवेदन : Recheck का रिजल्ट घोषित होने के बाद
Improvement परीक्षा : 15 जून से
Improvement परीक्षा का रिजल्ट : जुलाई के अंतिम सप्ताह में (संभाव्य)
Recheck और Re-evaluation के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी :
- Recheck के लिए प्रति पेपर ₹1000 का शुल्क लगेगा।
- Re-evaluation के लिए प्रति पेपर ₹1500 का शुल्क लगेगा।
- Re-evaluation सिर्फ Recheck के बाद ही होगा।
- आवेदन करने के लिए CISCE बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर Public Services सेक्शन में जाना होगा।
बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा के रिजल्ट से जुड़े सभी दस्तावेज बाद में स्कूल में भेज दिया जाएगा। किसी भी समस्या में CISCE के हेल्पलाइन नंबर या Help Desk से संपर्क किया जा सकता है।
हेल्पलाइन नंबर : 1800-203-2414
ईमेल आईडी : helpdesk@cisce.org