सलमान खान जब भी फिल्मी पर्दे पर आते हैं, दर्शक अपनी सीट से उछल पड़ते हैं। इसी बीच उनका एक लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ऐसे लुक में संभवतः सलमान खान पहली बार नजर आ रहे हैं। माथे पर लाल तिलक, पगड़ी और कानों में बालियां।
सलमान खान का नया लुक रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' से वायरल हो रहा है जिसमें वह कैमियो किरदार में नजर आ रहे हैं।
रितेश देशमुख ने काफी पहले ही यह कन्फर्म कर दिया था कि फिल्म में वह कैमियो रोल में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान खान तलवार हाथ में थामे छत्रपति शिवाजी महाराज के अंगरक्षक 'जीवा म्हाले' के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
Read Also | रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कौन से किरदार में दिखेंगे सलमान खान?
फिल्म में रितेश देशमुख ने सलमान खान के साथ स्क्रिन शेयर किया है। फिल्म में रितेश शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। सलमान खान जब मराठी में फिल्म का डायलॉग बोलते हैं तो हॉल में तालियां और सीटियों की बौछार सुनायी दे रही है।
Latest : Megastar #SalmanKhan as JIVA MAHAL in #RajaShivaji 🔥🗡️ pic.twitter.com/QBgJGBHdCI
— 𝓓𝓔𝓥𝓘 𝓛𝓐𝓛 (𝓭𝓮𝓿𝓲𝓛)🦹♀️…!!!! (@Forever4Salman) May 1, 2026
इस कैमियो के लिए रितेश ने सलमान खान को कैसे मनाया था? काफी पहले ही रितेश देशमुख ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए मैं उनके पास नहीं गया था। एक दिन बैठकर हम गप्पे मार रहे थे। सलमान भाई ने मुझे फिल्म के बारे में पूछा।
मैंने जब उन्हें बताया कि इसी महीने फिल्म की शूटिंग शुरू होगी तब भाईजान ने पूछा कि वह कौन सा किरदार निभा रहे हैं? जब थोड़ी देर बाद सलमान खान को बताया गया कि उनके लिए कोई किरदार लिखा ही नहीं गया है। तब सलमान खान ने रितेश से कहा था कि मेरे बिना यह फिल्म नहीं बन सकती है। मुझे इसमें तो रखना ही होगा। इसलिए सलमान खान के कहने पर ही रितेश देशमुख ने उन्हें फिल्म में रखने का फैसला लिया।