🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कई मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की घोषणा, कब? कहां-कहां?

जिन बूथों पर पुनर्मतदान का फैसला लिया गया है उसमें मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर विधानसभा केंद्र के कई बूथ शामिल हैं।

By Moumita Bhattacharya

May 01, 2026 18:51 IST

राज्य के कई मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान की घोषणा की है। जिन बूथों पर पुनर्मतदान का फैसला लिया गया है उसमें मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर विधानसभा केंद्र के कई बूथ शामिल हैं। इन मतदान केंद्रों पर कल यानी 2 मई को पुनर्मतदान होगा।

कहां-कहां होगा पुनर्मतदान?

चुनाव आयोग के फैसले के मुताबिक 29 अप्रैल को दक्षिण 24 परगना जिले के दो विधानसभा के कई मतदान केंद्रों में अनियमितता का आरोप लगाया गया था। जहां पुनर्मतदान का फैसला लिया गया है।

142 नंबर मगराहाट पश्चिम विधानसभा

उत्तर यारपुर प्राथमिक विद्यालय (रुम 2), नजरा प्राथमिक विद्यालय (रुम 1 और 2), देउला प्राथमिक विद्यालय (रुम 1), घोला नयापाड़ा गर्ल्स हाई मदरसा (रुम 2), एकतारा मालया प्राथमिक विद्यालय (रुम 1 और 2), एकतारा मालया धोड़ा प्राथमिक विद्यालय (रुम 1), बाहिरपुआ कुरकुरिया प्राथमिक विद्यालय (रुम 1, 2 और 3)।

143 नंबर डायमंड हार्बर विधानसभा

बागदा जूनियर हाई स्कूल, चांदा प्राथमिक विद्यालय (रुम 2), हरिदेवपुर प्राथमिक विद्यालय, रायनगर प्राथमिक विद्यालय में पुनर्मतदान होगा।

दूसरे चरण के मतदान में कई मतदान केंद्रों पर EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था। इन बूथ के बारे में खास तौर पर जानकारी लेने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने गुरुवार को फोन पर राज्य के CEO मनोज अग्रवाल और राज्य के विशेष निर्वाचन पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्त से बात की।

इन बूथों पर स्क्रुटनी का निर्देश भी दिया गया। डायमंड हार्बर, फलता, मगराहाट के बूथ पर सुब्रत गुप्त ने स्क्रुटनी की थी। गौरतलब है कि दक्षिण 24 परगना जिले के 77 बूथ पर कहीं EVM पर सेलोटेप लगाने, कहीं ब्लैक टेप और कहीं अतर लगाने का आरोप सामने आया है। इसमें फलता के 32, डायमंड हार्बर के 29, मगराहाट के 13 और बजबज में 3 जगहों पर EVM से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

EVM से छेड़छाड़ के अलावा कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के मोबाइल लेकर प्रवेश करने और मतदान के दौरान फोटो, रिल्स बनाने का आरोप लगाया गया है। इन सभी आरोपों की जांच चुनाव आयोग ने की। विभिन्न शिकायतों के आधार पर ही चुनाव आयोग ने इन बूथों पर पुनर्मतदान का फैसला लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डारमंड हार्बर के 4, मगराहाट पश्चिम के 8 से 10, फलता के 20 से 22, कुल मिलाकर 32-36 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का प्रस्ताव भेजा गया था। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह ही चुनाव आयोग के पास यह रिपोर्ट पहुंची थी।

Articles you may like: