🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

226 सीटों के साथ हम ही बनाएंगे 'मां-माटी-मानुष' की सरकार, साजिश है एग्जिट पोल : ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया वोट खरीदने का आरोप

ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि काउंटिंग के बाद जब कम्प्यूटर में सारा डाटा फीड किया जाता है, उस समय भी हेराफेरी की जा सकती है, ऐसी योजना बनायी गयी है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 30, 2026 19:57 IST

2026 में हम करेंगे 226 के पार करेंगे। आत्मविश्वास से भरी तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने वीडियो संदेश जारी कर उक्त बातें कही। अपने X हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर उन्होंने भाजपा पर रुपया के बदले में वोट खरीदने का आरोप लगाया। भाजपा पर साजिशें रचने का आरोप लगाते हुए उन्होंने इस वीडियो में अपनी पार्टी के सभी प्रत्याशियों से EVM की पहरेदारी करने की सलाह दी है।

उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि काउंटिंग के बाद जब कम्प्यूटर में सारा डाटा फीड किया जाता है, उस समय भी हेराफेरी की जा सकती है, ऐसी योजना बनायी गयी है।

कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञ हूं

वीडियो की शुरुआत में ममता बनर्जी ने बंगाल की मां-माटी-मानुष को मेरा प्रणाम-सलाम। उन्होंने आगे कहा, "आपलोगों ने जिस प्रकार इतनी तेज धूप में, इतना अत्याचार सहने के बाद भी लाइन में खड़े होकर वोट दिया उसके लिए मैं कृतज्ञ हूं। मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति भी कृतज्ञ हूं जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर, इतना अत्याचार बर्दास्त किया।

सेंट्रल फोर्स और यहां के फोर्स का संयुक्त अत्याचार बर्दास्त करके भी, भारत सरकार की सभी मशीनरी प्रधानमंत्री, गृह मंत्री से लेकर 19 राज्यों के भाजपा नेताओं, अर्थ भंडार, शक्ति का भंडार और बंदूक का भंडार लेकर बंगाल के लोगों को भ्रमित करना चाहते थे लेकिन उनकी किस्मस का फैसला अब मतदान पेटियों (EVM) में कैद हो चुका है।

साजिश है एग्जिट पोल

विभिन्न टीवी चैनलों पर दावा किया जा रहा है कि बंगाल के एग्जिट पोल में भाजपा को साफ बहुमत मिल रहा है। इसके बारे में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "मैं आपलोगों को निश्चित रूप से कहना चाहती हूं कि जो टीवी पर दिखाया रहा है वह भाजपा की ऑफिस से कल (29 अप्रैल) की दोपहर 1.08 बजे जारी हुआ है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि रुपए देकर कहा गया है कि इसे दिखाया जाए। किसी मीडिया के माध्यम से मुझे इस बारे में 1.08 बजे इस बारे में जानकारी मिली थी।"

क्या आपको इसका कारण पता है?

हमें 226 सीटें मिल रही हैं

भाजपा के खिलाफ उन्होंने साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमें 230 भी मिल सकती है। 2026 में हम 226 पार करेंगे। जनता ने जितनी बड़ी तादाद में वोट दिया है मुझे उनपर पूरा भरोसा है। उन्होंने कल प्रेस 'गोदी मीडिया' से यह करवाया क्योंकि आपको तो पता है कि वे ईडी, सीबीआई के माध्यम से सबको डराते-धमकाते रहते हैं।

सेंट्रल फोर्स का जिस तरीके से कल इस्तेमाल किया गया है और जो नयी पुलिस को नियुक्त किया गया जो मेरे हाथों में नहीं थे। उन्होंने महिलाओं और बच्चों पर हाथ उठाया। उदयनारायणपुर में जिस वृद्ध की मौत हो गयी है उनके शोकाहत परिवार को संवेदना जताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है लेकिन परिवार के साथ हम खड़े होंगे।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि चक्रबेड़िया में मीडिया कर्मियों को भी पीटा गया। जिन कार्यकर्ताओं ने मार खाने के बावजूद इलाका छोड़कर नहीं गए उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है ताकि वे एजेंट के तौर पर काम भी न कर सकें। खासतौर पर भाटपाड़ा, जगद्दल, नोआपाड़ा में ऐसा किया गया है।

इसलिए मैं कहूंगी कि वह भाजपा की साजिश हूं। इतना साजिश रचने के बावजूद भाजपा जनता को वंचित नहीं कर पायी। इसलिए भाजपा ने अपना आखिरी दांव लगाया है। ताकि हमारे कार्यकर्ताओं को मनोबल टूट जाए। शेयर बाजार में गिरावट आए। सच बाहर न निकल सकें।

भारत में नहीं है निरपेक्षता

ममता बनर्जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इससे पहले 2016 में भी यहीं हुआ था। 2021 में भी यहीं हुआ था। जो भी एग्जिट पोल दिखाया गया है वह पूरी तरह से भाजपा के कहने पर ही दिखाया गया है। भारत में निरपेक्षता जैसा कुछ नहीं है। मैं अपने कार्यकर्ताओं से साथ रहने के लिए कहूंगी ताकि काउंटिंग में सभी समान रूप से पहरेदारी करें।

Read Also | दो-तिहाई बहुमत के साथ चुनाव में जीतेगी तृणमूल कांग्रेस - आत्मविश्वासी ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि अगर जरूरत होने पर मैं भी अपने इलाके में पहरेदारी के लिए उतरुंगी। मैं सभी 294 केंद्रों में (दार्जिलिंग में जो गठबंधन की दो सीटें हैं) कहूंगी कि अपने-अपने इलाके में पहरेदारी करें। दिन के समय कार्यकर्ताओं को रखें और रात को खुद पहरे पर बैठे। अगर मैं पहरा दे सकती हूं तो आप भी दे सकते हैं। रात को जागे और सुबह किसी और को हैंडओवर करके ही सोने जाएं।

EVM बदलने का लगाया आरोप

ममता बनर्जी ने इस वीडियो में आरोप लगाते हुए कहा कि ईवीएम मशीन को जहां स्टोर किया गया है (स्ट्रॉन्ग रुम) वहां से काउंटिंग हॉल में लेकर जाते समय उनसे बदल दिया जा सकता है ऐसी (भाजपा ने) योजना बनायी गयी है। इसलिए नजर रखनी होगी। उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों को निर्देश देते हुए कहा कि काउंटिंग के समय किसी ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी दें जो अंत तक रहें।

जब तक मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर न कहूं तब तक काउंटिंग टेबल कोई न छोड़े। याद रखें टेबल पर काउंट होने के बाद कम्प्यूटर पर उसे अपलोड करते समय उसे बदल देते हैं। यानी भाजपा और तृणमूल के मतों की हेराफेरी कर देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं खुद भी काउंटिंग सेंटर पर जाउंगी। किसी भरोसेमंद व्यक्ति को वहां बैठाए, जिसे रुपयों से खरीदा नहीं जा सकता है। जब इतना कष्ट किए तब इतना सा करना ही पड़ेगा 'बांग्ला मां' के लिए। बंगाल के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए करना पड़ेगा।

शांत रहे और दीदी पर भरोसा रखें

ममता बनर्जी अपनी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा, "सभी शांत रहें और साथ रहे। दीदी पर भरोसा रखें। हम मां-माटी-मानुष की सरकार बनाएंगे। संयम बनाएं रखें। अगर उन लोगों ने हमला किया तो आपलोग अभी हमला न करें। भांगड़ में मेरे कार्यकर्ताओं को जितना पीटा गया है इसका जवाब उन्हें भविष्य में देना पड़ेगा। इसके लिए हम व्यवस्था करेंगे। आपलोगों को अपने हाथों में कानून लेने की जरूरत नहीं है।

Read Also | पुलिस की अति-सक्रियता को लेकर ममता बनर्जी ने लगाया आरोप, आयोग ने दिया क्या जवाब?

बहुत हो गया अब और नहीं

भाजपा पर आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा और मैं प्रशासन से भी कहूंगी कि वोटिंग के समय आपने भाजपा के कहने पर काफी खेल दिखा दिया है। काउंटिंग के समय आप हमारे बच्चों या किसी भी राजनीतिक पार्टियों को दया करके हाथ न लगाएं। बहुत हो गया है अब और नहीं।

बंगाल नहीं है आपलोगों का

भाजपा पर एक बार फिर से बाहरी होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल आपलोगों का नहीं है। बंगाल का मां-माटी-मानुष बांग्ला के दखल में है। बंगाल बाहरी लोगों का समर्थन नहीं करता है। भाजपा ने सेंट्रल फोर्स को अपने एजेंट के तौर पर काम किया है। इसमें अमित शाह ने सीधा हस्तक्षेप किया है। यह नहीं किया जा सकता है। मतदान के दौरान प्रधानमंत्री ने 4.30 बजे कैसे कह दिया कि बंगाल उनका है। क्या वह बंगाल को पहचानते हैं?

क्या वह बंगाल की मिट्टी को पहचानते हैं? ममता बनर्जी ने भाजपा पर लिफाफे में भरकर रुपए बांटने का आरोप है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वोट के बदले में ₹3000 बांटा है। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि जिन्होंने रुपया लिया उन्होंने बहुत गलती की। फिर भी याद रखें हम आपको गलत नहीं समझेंगे। वोट जिसे भी दें, रुपया लेकर वोट देना सही नहीं है।

आत्मविश्वास से भरी ममता बनर्जी ने कहा कि मेरा विश्वास है कि आपने अपनी जिम्मेदारी का पालन किया है। मैं निश्चित रूप से कहकर आ रही हूं कि मां-माटी-मानुष जिंदाबाद ।

Articles you may like: