विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों में चुनाव आयोग ने सख्ती बरतते हुए राज्य के सभी इलाकों में शराब की बिक्री को बंद करवा दिया था। पहले चरण के चुनाव (23 अप्रैल) से पहले 20 अप्रैल से ही शराब की दुकानों और बार को बंद रखने का आदेश दिया गया था।
बीच में 24 अप्रैल को एक दिन के लिए दुकानों व बार को खोलने का आदेश दिया गया था। उसके बाद फिर से दूसरे चरण के मतदान से पहले दुकानों को बंद कर दिया गया। चुनाव के बाद अब गुरुवार (30 अप्रैल) से दुकान व बार को खोलने का फैसला लिया गया है।
पर क्या मतगणना से पहले फिर से शराब की दुकानों और बार को बंद करने का फैसला लिया गया है?
Read Also | अगली बार देश को संबोधित करें तो संसद से बोलने की हिम्मत दिखाएं - ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी पर किया कटाक्ष
जी हां, मतगणना से पहले फिर से शराब की दुकानों को बंद करने का फैसला लिया गया है।
कब से बंद होगी शराब की दुकानें?
4 मई को पश्चिम बंगाल के साथ-साथ अन्य 4 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में भी मतगणना होगी। उससे पहले 3 मई की रात को 11 बजे से फिर से राज्य भर की शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है। 4 मई को पूरी तरह से शराब की दुकानें और बार को बंद रखने का फैसला लिया गया है। 5 मई की सुबह 10 बजे से फिर से सामान्य रूप से शराब की दुकानों को खोल दिया जाएगा।
इस बारे में आबकारी विभाग की एक विज्ञप्ति के आधार पर मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि गुरुवार की सुबह 10 बजे से राज्य के सभी लाइसेंस प्राप्त दुकानों को खोल दिया गया। सुबह से ही शराब की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। अब 4 मई को मतगणना से पहले फिर से शराब की दुकानों और बार को बंद करने का फैसला लिया गया है।