🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

वैभव सूर्यवंशी के शॉट्स से दंग क्रिकेट जगत, सुनील गावस्कर ने की बड़ी तारीफ

पावरप्ले में लगातार बड़े स्कोर से टीम को मिल रहा जबरदस्त फायदा।

जयपुर : वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूरे क्रिकेट जगत में जबरदस्त उत्साह और प्रशंसा देखने को मिल रही है। उनकी बल्लेबाजी को देखकर अनुभवी खिलाड़ी और दिग्गज भी हैरान हैं।

महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि यदि बाउंड्री पर 10 फील्डर भी खड़े कर दिए जाएं तब भी वैभव सूर्यवंशी के शॉट्स को रोक पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा की वैभव सूर्यवंशी जो शॉट्स खेलता है वे अविश्वसनीय हैं। 10 फील्डर भी खड़े हों तो भी उसे रोका नहीं जा सकता। वह किसी भी परिस्थिति में विचलित नहीं होता। मुझे लगता है कि वह अभी बच्चा है इसलिए उसे मानसिक रूप से यह फायदा मिलता है। वह न तो विपक्षी टीम के बारे में सोचता है और न ही संभावित परिणामों के बारे में।

वहीं चतुर और अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी वैभव सूर्यवंशी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा की वैभव की बल्लेबाजी देखना बिल्कुल फिल्म देखने जैसा है। हर गेंदबाज के खिलाफ वह जिस तरह निडर होकर खेलता है वह बेहद प्रभावशाली है। वह गेंद को बहुत सहजता से देखता है और पूरे आत्मविश्वास के साथ शॉट खेलता है। पावरप्ले में लगातार बड़े रन बनाकर वह अपनी टीम को बड़ा फायदा पहुंचा रहा है।

इस समय चल रहे आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं और उन्हें रोक पाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं दिख रहा है। उनकी बल्लेबाजी को लेकर यहां तक सवाल उठने लगे हैं कि क्या उनके बल्ले में कोई विशेष तकनीक या चिप लगी है क्योंकि वह लगातार रन बना रहे हैं। नौ मैचों में ही वह 400 रन पूरे कर चुके हैं।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि वैभव सूर्यवंशी कब भारतीय टीम में जगह बनाते हैं और उनका यह शानदार सफर आगे कहां तक जाता है।

इसी बीच चेतेश्वर पुजारा ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि युजवेंद्र चहल ने राजस्थान के खिलाफ 36 रन देकर 3 विकेट लिए, हालांकि उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। पुजारा ने कहा की चहल एक बेहद समझदार गेंदबाज हैं। उनके पास विविधता की कोई कमी नहीं है। वह चाहे जितने रन खा लें लेकिन कभी भी आत्मविश्वास नहीं खोते।

Articles you may like: